एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक और अशरफ की हत्या के आरोपियों की आज होगी पेशी, कोर्ट बढ़ा सकती है रिमांड, SIT ने बनाया ये प्लान

15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ की हत्या हुई थी. कोर्ट तीनों शूटर्स की ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड 14 दिनों के लिए फिर बढ़ा सकती है.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या में मौके से पकड़े गए तीनों शूटर्स की आज पेशी होगी. शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी की ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड आज खत्म हो रही है. तीनों अभी प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद हैं. सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेशी कराए जाने की उम्मीद है. 

कोर्ट तीनों शूटर्स की ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड 14 दिनों के लिए फिर बढ़ा सकती है. 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ की हत्या हुई थी. माफिया ब्रदर्स की हत्या की जांच के लिए गठित एसआईटी तीनों शूटरों को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर चुकी है. उम्मीद जताई जा रही है कि एसआईटी इन तीनों शूटरों से एक बार फिर से पूछताछ करने की तैयारी में है.

दीगर है कि प्रयागराज पुलिस की एसआईटी ने 60 से ज्यादा चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं. इन बयानों में तमाम नई जानकारियां मिली हैं.इन जानकारियों को क्रॉस चेक करने के लिए फिर से शूटरों को एसआईटी अपनी कस्टडी में लेने की तैयारी में है.  एसआईटी इससे पहले मई महीने में 5 दिनों तक शूटरों से पूछताछ कर चुकी है.

Lucknow News: नरही में मोबाइल व्यापारी को मारी गोली, अखिलेश यादव ने पूछा- एनकाउंटर वाली सरकार बताए सीएम हाउस के पास...

अतीक अहमद के वकील के खिलाफ केस
उधर माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है. प्रयागराज के अतरसुइया थाने में FIR दर्ज हुई . माफिया अतीक अहमद के नाम पर तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज हुआ. 

प्लाईवुड कारोबारी मोहम्मद सईद से अतीक अहमद के नाम पर तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी.

वकील विजय मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 504 और 507 के तहत केस दर्ज हुआ. 20 अप्रैल को कारोबारी मोहम्मद सईद को फोन पर धमकी देते हुए 3 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी.

आरोप है कि वकील विजय मिश्रा ने सईद की दुकान से इसी साल 5 जनवरी को तकरीबन सवा लाख रुपए का सामान उधार लिया था. किश्तों में कुछ पैसे लौटाए भी थे. 17 अप्रैल को भी पैसे मांगने पर विजय मिश्रा ने गाली गलौज कर धमकी दी थी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget