एक्सप्लोरर

Haldwani School Closed: हल्द्वानी में बवाल के बाद शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने लिया फैसला

Haldwani Violence: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा मामले पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर पुलिस को दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं. साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है.

Haldwani School Closed News: हल्द्वानी घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट है. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है. दूसरी तरफ खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी, हरेंद्र कुमार मिश्र ने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं. विकास खंड हल्द्वानी के सभी प्रकार के विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित (राज., सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आंगनबाड़ी केंद्र सहित) 9 फरवरी को बंद रहेंगे.

बता दें हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मालिक के बगीचे में बनी अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों में आगजनी की घटना के साथ ही जेसीबी को भी तोड़ दिया है.  आक्रोशित भीड़ ने कई पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीएम ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है.

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा मामले पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर पुलिस को दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं. साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है.

वहीं इस हिंसक वारदात के बाद हल्द्वानी में तनाव बना हुआ है. पुलिस बल लगातार गश्त कर रही है. इस हिंसक वारदात में पुलिस व मीडियाकर्मी समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. बचाव में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मदरसा व नमाज स्थल पूरी तरह अवैध है. अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया गया था और अब इसे ध्वस्त कर दिया गया है. इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा व थाना वनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही. 

ये भी पढ़ें: Haldwani Violence: हल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू, स्कूल रहेंगे बंद, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget