एक्सप्लोरर

थियेटर में 'गुलाबो सिताबो' के रिलीज न होने से निराश

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज में मुश्किल से तीन दिन बचे हैं।

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज में मुश्किल से तीन दिन बचे हैं, हालांकि ऐसे में लखनऊवासियों में मायूसी का माहौल है। इसका कारण यह है कि यह फिल्म 12 जून को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है और इसके थियेटर में रिलीज होने की संभावना नहीं है। ऐसे में बच्चन के प्रशंसकों का निराश होना स्वाभाविक है, खास कर इसलिए क्योंकि गुलाबो सिताबो की शूटिंग लखनऊ में हुई है। बच्चन के एक प्रशंसक और सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजू शर्मा ने कहा, "यह संभवत: पहली फिल्म है जिसे अमिताभ बच्चन ने लखनऊ में शूट किया है और हम बड़े पर्दे पर इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बच्चन जी कि फिल्म देखना वह भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, यह स्वीकार्य नहीं है।" उन्होंने कहा कि लखनऊवासी करीब एक साल से 'गुलाबो सिताबो' का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग पिछले साल जून में लखनऊ में हुई थी। उन्होंने आगे कहा, "हम फिल्म देखने के लिए सिनेमा हॉल के खुलने का एक-दो महीने और इंतजार कर सकते थे, लेकिन हम निश्चित रूप से मेगास्टार को छोटे पर्दे पर नहीं देखना चाहेंगे।" कई स्थानीय कलाकार, जो लखनऊ में शूटिंग के दौरान फिल्म का हिस्सा थे, वे भी उतने ही निराश हैं। एक कलाकार ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, "मैंने इतना बचत कर लिया था, ताकि मैं अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक पूरा शो बुक कर सकूं। मैं चाहता था कि वे मुझे श्री बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करता देखें, लेकिन डिजिटल रिलीज ने मेरी आशाओं पर पानी फेर दिया। हम इस पर सवाल नहीं उठा सकते क्योंकि यह फिल्म निर्माता का निर्णय है। यदि अन्य फिल्में सिनेमाघरों को फिर से खुलने का इंतजार कर सकती हैं, तो निश्चित रूप से 'गुलाबो सिताबो' भी इंतजार कर सकती है।" 'गुलाबो सिताबो' की डिजिटल रिलीज से थिएटर मालिक भी निराश हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Uttarakhand News: कारगी ग्रांट इलाके में पुलिस ने पकड़ा अवैध बूचड़खाना, छापे में 15 किलो गोमांस और औजार भी बरामद
कारगी ग्रांट इलाके में पुलिस ने पकड़ा अवैध बूचड़खाना, छापे में 15 किलो गोमांस और औजार भी बरामद
Mahoba News: महोबा में तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, तीन महिलाओं समेत 9 यात्री घायल
महोबा में तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, तीन महिलाओं समेत 9 यात्री घायल
CM धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का शिलान्यास
CM धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का किया शिलान्यास

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
Embed widget