लखनऊ में कुत्ते भौंकने से भड़का युवक, गोली मारकर उतारा मौत के घाट
लखनऊ में एक आवारा कुत्ते के भौंकने से बाइक सवार इतना भड़क गया कि उसने कुत्ते को राइफ़ल से गोली मार दी और मौत के घाट उतार दिया. पुलिस आरोपी के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां स्ट्रीट डॉग के भौंकने पर एक बाइस सवार युवक को इतना गुस्सा आया है कि उसने कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी. ये पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गईं. जिसके बाद हड़कंप मच गया हैं पशु प्रेमी संस्था ने इस संबंध में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की हैं.
ये घटना लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक शख्स ने कुत्ते के भौंकने पर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस संबंध में पशु प्रेमी संस्था आसरा हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट ने पुलिस थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें- रणनीति
बाइकसवार ने कुत्ते को मारी गोली
पशु प्रेमी ट्रस्ट की संस्थापक चारु खरे के मुताबिक 6 अक्टूबर की सुबह करीब 6:35 बजे ब्लॉक-8 स्थित यौनफील्ड स्कूल के पास एक बाइक सवार युवक गुजर रहा था. इस दौरान कुछ स्ट्रीट डॉग ने उसे भौंकना शुरू कर दिया. जिससे वो शख्स बुरी तरह बौखला गया और उसने अपनी राइफ़ल निकाल ली.
बताया जा रहा है कि कुत्ते से भौंकने से नाराज बाइक सवार युवक ने राइफल से स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी. जिससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई. NGO के मुताबिक, उनका संगठन पिछले 6-7 वर्षों से पशु क्रूरता के मामलों, जानवरों के रेस्क्यू और उपचार के लिए काम कर रहा है.
पशु अधिकार कार्यकर्ता अनु बोस ने बताया है कि वह पिछले 12-13 वर्षों से पशु क्रूरता के मामलों और जानवरों की सेवा से जुड़े काम कर रही है. उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर आरोपी की पहचान करने और उसके खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की मांग की है.
पोस्टमार्टम कराने की मांग
शिकायत में कहा गया है कि मृत स्ट्रीट डॉग का शव फिलहाल NGO के पास है. संगठन ने पुलिस से शव का जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि मौत की वजह और गोली लगने की पुष्टि हो सके. पुलिस से मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यूपी राज्यसभा चुनाव: कितनी संपत्ति के मालिक हैं BJP के प्रत्याशी, जानें- डिटेल्स






















