एक्सप्लोरर

गौ संरक्षण केंद्रों को रोजगार का बड़ा जरिया बनाने की तैयारी में है योगी सरकार, निर्देश जारी

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने उच्‍च स्‍तरीय बैठक में अधिकारियों को गौ आश्रय स्थलों के संचालन में स्थानीय जनता को सहभागी बनाने के निर्देश दिए हैं. गौ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं से स्‍थानीय लोगों को सीधे जोड़ा जाएगा.

लखनऊ: गौ संरक्षण केंद्रों को योगी सरकार ग्रामीण रोजगार का बड़ा जरिया बनाने जा रही है. राज्‍य सरकार ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है. प्रदेश भर के 5 हजार से ज्‍यादा गौ संरक्षण केंद्रों में स्‍थानीय लोगों की सहभागिता बढ़ाकर उन्‍हें रोजगार से जोड़ा जाएगा. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों के साथ हुई उच्‍च स्‍तरीय बैठक में इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं.

नए संरक्षण केंद्र बना रही है सरकार यूपी के 5150 गौ संरक्षण केंद्र निराश्रित गौ वंश के साथ बेरोजगार ग्रामीणों का भी सहारा बनेंगे. गौ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं से स्‍थानीय लोगों को सीधे जोड़ा जाएगा. गौ संरक्षण केंद्र और आश्रय स्‍थलों की देखभाल के साथ ही गौ वंश के स्‍वास्‍थ्‍य, टीकाकरण और स्‍वच्‍छता में स्‍थानीय लोगों को सहभागी बनाया जाएगा. गोबर, गौ मूत्र से बनने वाली चीजों के साथ ही गौ संरक्षण केंद्रों के आसपास पौधरोपण और उनकी देखभाल का काम भी स्‍थानीय लोगों के जरिए किया जाएगा. सरकार की योजना लोगों की सहभागिता से गौ संरक्षण के साथ ही उनको गांव में ही रोजगार उपलब्‍ध कराने की है. राज्य सरकार अनुदान के आधार पर भी गौ वंश के लिए नए संरक्षण केंद्र बना रही है.

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार प्रदेश में 11.84 लाख निराश्रित गौ वंश हैं. सरकार की तरफ से 5150 अस्थायी निराश्रित गौ वंश आश्रय स्थल चल रहे हैं. शहरी इलाकों में कान्हा गौशाला और कान्हा उपवन के नाम से 400 गौ संरक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं. अब तक 5 लाख 21 हजार गौ वंशों को संरक्षित किया गया है. गौ पालकों को गौ संरक्षण केन्द्र के लिए सरकार प्रति 2 एकड़ की जमीन पर 1 लाख 20 हजार रुपए का अनुदान दे रही है. गौ संरक्षण केन्द्रों पर पशुओं के लिए शेड, पेयजल समेत तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी. प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से संबंधित पशु पालक के बैंक खाते में प्रतिदिन की दर से पशुओं के भरण-पोषण के लिए 30 रुपए की धनराशि प्रति गौ वंश हस्तांतरित कराई जाएगी. संरक्षण केंद्र चलाने वाले व्यक्ति को गौ वंश के गोबर, मूत्र और दूध आदि से अतिरिक्त कमाई भी हो सकेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा.

धनराशि समय पर पहुंच जाए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उच्‍च स्‍तरीय बैठक में अधिकारियों को गौ आश्रय स्थलों के संचालन में स्थानीय जनता को सहभागी बनाने के निर्देश दिए हैं. उन्‍होंने अफसरों को ये भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि गौ आश्रय स्‍थलों को दी जाने वाली धनराशि समय पर पहुंच जाए. राज्‍य सरकार ने पशुओं की नस्ल सुधार की दिशा में भी काम किए जाने की आवश्यकता जताई है. गौ संरक्षण पर योगी सरकार के प्रमुख कार्य - 98.34 लाख से अधिक गोवंश की टैगिंग - गौ संरक्षण के लिए गोवध निवारण (संशोधन) कानून बनाया - 5150 गौ संरक्षण केंद्रों में 5.26 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित - गौ पालन पर पशुपालकों को धन देने वाला प्रथम राज्य - 66257 से ज्‍यादा गौ वंश सहभागिता योजना के अंतर्गत पात्रों को दिए गए

ये भी पढ़ें:

UP Budget 2021: किसानों और युवाओं का ध्यान रखेगी योगी सरकार, स्किल डेवलपमेंट पर रहेगा फोकस

लखनऊ की पौलोमी शुक्ला Forbes की सूची में शामिल, अनाथ बच्चों के लिए करती हैं काम

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget