एक्सप्लोरर

Lucknow Metro News: बढ़ेगा मेट्रो का दायरा, पुराने लखनऊ में भीड़ से मिलेगी राहत, UPMRC ने सौंपा DPR

Lucknow News: पुराने लखनऊ में मेट्रो चलाने के लिए UPMRC ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर की शासन को सौंप दी है. बता दें कि इस मेट्रो में तीन कोच होंगे.

Lucknow News: पुराने लखनऊ (Lucknow) में भी अब जल्द मेट्रो (Metro) रफ्तार भरती हुई नजर आएगी. 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (UPMRC) ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर की शासन को सौंप दिया है. इसके तहत चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो चलाई जाएगी. इस रूट पर रोजाना लाखों लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस रूट के शुरू होने से पुराने शहर के लाखों लोगों को राहत मिल सकेगी.

मेट्रो में होंगे 3 कोच

पुराने लखनऊ में चलने वाली मेट्रो में तीन कोच होंगे. वही ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायर यानी मेट्रो के ऊपर ओएचई ना होकर पटरियों के किनारे थर्ड लाइन होगी. प्रदेश सरकार की इस पहल से शहर में मेट्रो की कनेक्टिविटी बढ़ेगी. UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि चारबाग से बसंतकुंज तक पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर की कुल मार्ग लंबाई 11.165 किलोमीटर है.

इसमें एलिवेटेड लंबाई 4.286 किलोमीटर और भूमिगत लंबाई 6.879 किलोमीटर है. इस कारिडोर में कुल 12 स्टेशन होंगे. इस प्रस्तावित कॉरिडोर के पूरा होने में करीब पांच साल का समय लगने की संभावना है. कॉरिडोर का डिपो बसंतकुंज में बनाया जाएगा. फरवरी 2019 में 11.165 किलोमीटर लंबे इस कारिडोर के निर्माण के लिए करों के बिना अनुमानित पूंजीगत लागत 3,786 करोड़ रुपये थी जो बढ़कर 4264.89 करोड़ रुपये हो गई है.

Mayawati ने अखिलेश यादव की टिप्पणी पर किया पलटवार, बीजेपी से मिले होने के आरोपों पर दिया ये जवाब

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के हैं ये 12 स्टेशन

इस कॉरिडोर में 12 निर्धारित स्टेशनों का नाम, चारबाग (भूमिगत), गौतमबुद्ध मार्ग (भूमिगत), अमीनाबाद (भूमिगत), पांडेयगंज (भूमिगत), सिटी रेलवे स्टेशन (भूमिगत), मेडिकल चौराहा (भूमिगत), नवाजगंज (भूमिगत), ठाकुरगंज (एलिवेटेड), बालागंज (एलिवेटेड), सरफराजगंज (एलिवेटेड), मूसाबाग (ऊंचा), बसंत कुंज (ऊंचा) है.

मालूम हो कि अब तक कानपुर मेट्रो का काम पूरा हो चुका है और आगरा मेट्रो पर भी काम अंतिम दौर में है. ऐसे में पुराने लखनऊ को जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर भी काम किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट से चारबाग में ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर और नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर आपस में मिल जाएंगे. इससे यात्रियों को बहुत फायदा होगा.

Watch: अखिलेश यादव पैर छू लेंगे तो मान जाएंगे चाचा? इस सवाल पर खुद शिवपाल सिंह यादव ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, 81 दिनों तक करेंगे यूपी की परिक्रमा, गोरखपुर से शुरुआत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, 81 दिनों तक करेंगे यूपी की परिक्रमा, गोरखपुर से शुरुआत
LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Watch: अफवाहों के बीच 'गैस' के लिए मारामारी, सिलेंडर लेकर दौड़ते-भागते दिखे लोग, देखें Video
Watch: अफवाहों के बीच 'गैस' के लिए मारामारी, सिलेंडर लेकर दौड़ते-भागते दिखे लोग, देखें Video
LPG का जिक्र कर अखिलेश यादव बोले, 'क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा'
LPG का जिक्र कर अखिलेश यादव बोले, 'क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget