एक्सप्लोरर

कोरोना काल में 23 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देकर यूपी ने बनाया रिकॉर्ड, गेम चेंजर साबित हुई ये योजना

यूपी ने राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों को रोजगार देने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. योगी सरकार की 'एक जनपद एक उत्पाद योजना' (ओडीओपी) रोजगार के मामले में गेम चेंजर साबित हुई है.

लखनऊ: एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों के सामने रोजगार का संकट उपजा है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना काल में ही 5.81 लाख नई इकाइयों की वजह से 23.26 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है. लॉकडाउन होने पर जब लाखों गरीब-मजदूर रोजगार से खाली हाथ हुए तो हर राज्य ने अपने लोगों के लिए बेहतर प्रयास किए. भारतीय रिजर्व बैंक ने जो रैंकिंग जारी की है, उसमें उत्तर प्रदेश ने टॉप 5 में जगह बनाई है. आरबीआई के अनुसार एमएसएमई के माध्यम से रोजगार देने वाले राज्यों में यूपी टॉप 5 में शामिल है.

यूपी ने इन राज्यों को पछाड़ा भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में एमएसएमई से रोजगार देने के मामले में प्रदेशवार सूची जारी की है. इसमें सर्वाधिक रोजगार देते हुए महाराष्ट्र पहले, तमिलनाडु दूसरे, गुजरात तीसरे, मध्य प्रदेश चौथे और उत्तर प्रदेश पांचवें स्थान पर है. इतना ही नहीं यूपी ने राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों को रोजगार देने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. योगी सरकार की 'एक जनपद एक उत्पाद योजना' (ओडीओपी) रोजगार के मामले में गेम चेंजर साबित हुई है. बड़े जिलों के साथ जौनपुर, एटा, पीलीभीत, मिजार्पुर और प्रतापगढ़ जैसे छोटे जिले भी ओडीओपी योजना के साथ रोजगार के केंद्र बने हैं.

नई इकाइयों की शुरुआत हुई एमएसएमई विभाग के अनुसार प्रदेश में 5,81,671 नई इकाइयां शुरू हुईं, जिसमें कुल 23,26,684 लोगों को रोजगार दिया गया. आंकड़ों में 2,57,348 श्रमिक ऐसे हैं जिन्हें पहले से चल रही इकाइयों में ही रोजगार मिल गया. दूसरे राज्यों से लौटे लगभग 40 लाख प्रवासी श्रमिकों का स्किल मैपिंग अभियान चलाया गया. आंकड़ों के अनुसार निर्माण इकाइयां जैसे रियल एस्टेट के जरिये 1,14,466 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मिला.

आंकड़े एक नजर में

- वर्तमान में कार्यरत इकाइयां - 8,07,537 - पहले से कार्यरत श्रमिक - 48,13,401 - नए श्रमिक - 2,57,348 - निर्माण (कंस्ट्रक्शन) इकाइयों में लगे प्रवासी - 1,14,466 - नई इकाइयां (यूनिट्स)- 5,81,671 - नई इकाइयों से मिले कुल रोजगार - 23,26,684 - 1 लाख से अधिक श्रमिकों को छोटे जिलों में ही मिला काम - रोजगार सृजन के मामले में गैर बीजेपी शासित राजस्थान, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्य यूपी से पीछे

यह भी पढ़ें:

यूपी को डाटा सेंटर का हब बनाना चाहती है योगी सरकार, जल्द आएगी नई पॉलिसी

यूपीः इस वजह से साइकिल से ऑफिस जा रहे योगी के ये मंत्री, लोगों से भी की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget