एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Update: 24 घंटे में सामने आए 500 से ज्‍यादा केस, सीएम योगी ने दिए खास निर्देश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली सहित अन्य पर्वों और त्योहारों, पंचायत चुनाव, देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोविड-19 संक्रमण बढ़ने की स्थिति में होली सहित अन्‍य पर्व और पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रदेश में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.

एक मरीज की हुई मौत सोमवार को जारी स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार राज्‍य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 542 नए संक्रमि‍त मिले जबकि इसी अवधि में 177 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया. राज्‍य में अब तक 5,95,920 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है. पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत हो गई जबकि अब तक राज्‍य में कोरोना वायरस संक्रमित 8,760 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस समय राज्‍य में 3,396 मरीजों का इलाज चल रहा है और कुल संक्रमितों की संख्या 6,08,076 पहुंच गई है. रविवार को राज्‍य में 1.35 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक 3.37 करोड़ से ज्‍यादा नमूनों की जांच की जा चुक‍ी है.

सीएम योगी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली सहित अन्य पर्वों और त्योहारों, पंचायत चुनाव, देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव और इलाज की व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए संक्रमण की स्थिति को रोकने के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं.

सीएम योगी ने की बैठक मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हर ग्राम पंचायत स्तर पर और शहरों में वॉर्ड स्तर पर नोडल अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए. ये नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र में अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की जांच की जाए. संदिग्ध पाए जाने पर आइसोलेशन की व्यवस्था और आरटीपीसीआर जांच कराते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में एक-एक 'डेडीकेटेड' कोविड-19 हॉस्पिटल की उपलब्धता सुनिश्चित हो.

सीएम ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली अवकाश रहेगा. इनके अलावा, शेष शिक्षण संस्थानों में जहां पर परीक्षाएं आयोजित नहीं हो रही हैं, ये अवकाश 25 से 31 मार्च, 2021 तक होगा. जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, उन्हें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए परीक्षा सम्पन्न करानी होगी.

टीकाकरण का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किए जाने का निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रशिक्षण संस्‍थानों आदि में बाहरी आवागमन पर नियंत्रण हो और जेलों में कोविड-19 के दृष्टिगत पर्याप्त सुरक्षा प्रबन्ध रहें. बंदियों की पेशी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस का माध्यम अपनाया जाए.

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर: जेल वार्डर भर्ती दौड़ के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ी, एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget