एक्सप्लोरर

गोरखपुर: जेल वार्डर भर्ती दौड़ के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ी, एक की मौत

गोरखपुर में जेल वार्डर भर्ती की दौड़ परीक्षा के दौरान एक युवक की मौत हो गई. मौत की सूचना पर अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए. डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल आने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी.

गोरखपुर: जेल वार्डर भर्ती की दौड़ परीक्षा के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ गई. इसमें एक युवक की मौत हो गई. करीब पांच किलोमीटर की दौड़ के लिए ग्राउंड में बनाए गए सर्किल का 12 चक्कर लगाने के दौरान 11वें चक्कर में ही दोनों युवक मैदान में गश खाकर गिर गए. एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले आया गया. जहां एक युवक की मौत हो गई. जबकि, दूसरे की हालत गंभीर है. मृतक युवक पीपीगंज का 21 वर्षीय गणेश निषाद था. गंभीर रूप से बीमार युवक बस्ती के वाल्टरगंज का रजनीश चौधरी है.

दौड़ परीक्षा में 500 अभ्यर्थी आए थे गोरखपुर के पीएसी ग्राउंड में जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस और फायर सिपाही की भर्ती के लिए जनवरी में लिखित परीक्षा हुई थी. परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का 16 मार्च को दस्तावेजों का सत्यापन पुलिसलाइन्स में हुआ था. 22 मार्च से 26वीं वाहिनी पीएसी में दौड़ की परीक्षा शुरू हुई है. दौड़ परीक्षा में 500 अभ्यर्थी आए थे.

चक्कर खाकर गिर गए युवक 4.8 किलोमीटर की दौड़ पास करने के लिए मैदान में अभ्यर्थियों को एक सर्किल (400 मीटर) के 12 चक्कर लगाने थे. 11वें चक्कर में पीपीगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर बलुअहवा निवासी 26 वर्षीय गणेश निषाद और बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पुरौना निवासी रजनीश चौधरी चक्कर खाकर गिर गए. दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया. जहां गणेश की मौत हो गई.

अधिकारी पहुंचे अस्पताल मौत की सूचना पर एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कोतवाली वीपी सिंह और सीओ ट्रैफिक नितेश सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए. जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल आने से पहले ही गणेश की मौत हो चुकी थी. मौत की वजह पीएम रिपोर्ट में सामने आएगी. बीमार हुए दूसरे युवक रजनीश चौधरी ने बताया कि वो दौड़ में आया था. यहां पर दौड़ के दौरान बेहोश होकर गिर गया.

11वें चक्‍कर में गिर गया गणेश मृतक गणेश निषाद के साथ दौड़ में भाग लेने के लिए आए उसके रिश्‍तेदार मोनू निषाद और उसके दोस्‍त अजय मौर्य ने बताया कि 12 चक्‍कर दौड़ लगानी थी. 10 चक्‍कर के बाद 11वें चक्‍कर में गणेश बेहोश होकर गिर गया. उसे जिला चिकित्‍सालय लाया गया. यहां पर चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौजूद रहती है डॉक्टर की टीम गोरखपुर के सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि सोमवार से ही दौड़ की परीक्षा शुरू हुई है. पहले दिन करीब 500 अभ्यर्थी शामिल हुए. अभी दो दिन और परीक्षा चलनी है. दौड़ की परीक्षा के दौरान पुलिस की तरफ से एक सीओ प्रशासन से एक एसडीएम और डॉक्टर की टीम मौजूद रहती है. दौड़ के दौरान गिरे युवकों को तुंरत अस्पताल भेजा गया है. जहां एक को चिकित्‍सकों ने मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें:

कोरोना को लेकर सीएम योगी ने की अहम बैठक, नाइट कर्फ्यू या साप्ताहिक लॉकडाउन को लेकर नहीं हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget