एक्सप्लोरर

Lucknow University ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, NAAC ने दिया A++ ग्रेड, सीएम योगी ने भी दी बधाई

लखनऊ यूनिवर्सिटी को नैक ने इस बार ए डबल प्लस ग्रेडिंग दी है. इससे यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर है. सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस उपलब्धित पर बधाई दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ यूनिवर्सिटी  (Lucknow University) को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कॉउंसिल (NAAC) के मूल्यांकन में ए डबल प्लस (A++ Grade) रैंक मिली है. नैक की तरफ से मंगलवार को भेजे गए मेल में यूनिवर्सिटी को यह जानकारी दी गई. ए डबल प्लस का यह ग्रेड अगले 5 सालों के लिए मान्य होगा. अभी तक लखनऊ यूनिवर्सिटीको अधिकतम बी प्लस ग्रेड (B+ Grade) ही मिल पाया था. नैक की टीम ने 21 से 23 जुलाई के बीच  लखनऊ यूनिवर्सिटीमें फील्ड विजिट के दौरान मूल्यांकन किया था. आज फाइनल ग्रेडिंग जारी कर दी गई.

कई पहलुओं पर परखने के बाद मिली रैंकिंग

इस दौरान नैक की तरफ से 8 सदस्यीय टीम ने गहनता से तमाम पहलुओं को परखा. शनिवार को टीम के जाने के बाद से ही यूनिवर्सिटी में परिणाम को लेकर तर्क-वितर्क की स्थिति बनी थी. हालांकि मंगलवार को रिजल्ट जारी होने के बाद परिसर में खुशी का माहौल दिखा. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बधाई दी है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए डबल प्लस ग्रेड प्राप्त होना निश्चय ही गर्व की बात है क्योंकि नैक द्वारा भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण कार्य के साथ-साथ समग्र व्यवस्थाओं का आकलन किया जाता है.  उन्होंने कहा, 'यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरणादायी है. इसलिए विश्वविद्यालयों को अपनी शिक्षण एवं कार्य व्यवस्था की गुणवत्ता उत्कृष्ट करने के प्रयासों को उच्चतम श्रेणी प्राप्त करने तक निरंतर जारी रखना चाहिए.'

सीएम योगी ने रैंकिंग पर कही यह बात

 उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक द्वारा डबल ए रैंकिंग प्राप्त करने पर हृदय से बधाई. राज्यपाल व कुलाधिपति आदरणीय आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में राज्य के सभी विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षा संस्थान बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए डबल प्लस मिली है. यह रैंकिंग प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बनने पर सभी को बधाई.'

UP Politics: सपा की चिट्ठी पर फिर आया शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- 'बेहतर होता वे मुझे...'

पहले भी मिल चुकी है यह ग्रेडिंग

बता दें कि वर्ष 2020 में हुए नैक मूल्यांकन में लखनऊ यूनिवर्सिटी को बी एवं 2014 में हुए मूल्यांकन में बी प्लस ग्रेड मिला था. 2019 में विवि की ग्रेडिंग खत्म हो गई थी जिसके बाद कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के कार्यक्रल में नैक ग्रेडिंग के लिए आवेदन किया था. पिछले 2.5 वर्षों से विवि में नैक ग्रेडिंग के लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही थी. जिसका परिणाम ए डबल प्लस ग्रेड के रूप में मिला. लखनऊ यूनिवर्सिटी ए डबल प्लस ग्रेड पाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला यूनिवर्सिटी बन गया है.

ये भी पढ़ें -

Kanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे मुस्तैद, दीनदयाल स्टेशन पर कमान्डेंट पूछ रहे कांवड़ियों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget