एक्सप्लोरर

22 कॉलजों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय रखेगा 33 नये कोर्स का प्रस्ताव, जल्द हो सकता है एलान

लविवि कार्य परिषद में 22 कॉलेजों के 33 नए कोर्स का प्रस्ताव रखा जाएगा। शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए बनाए प्रस्ताव में इनमें से तीन कॉलेजों में तीन नए कोर्स की पहली बार अस्थाई मान्यता दी जानी है। इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को कार्य परिषद की बैठक में 22 नए कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। लविवि कार्य परिषद में 22 कॉलेजों के 33 नए कोर्स का प्रस्ताव रखा जाएगा। शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए बनाए प्रस्ताव में इनमें से तीन कॉलेजों में तीन नए कोर्स की पहली बार अस्थाई मान्यता दी जानी है। इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।

80 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

टाइपिंग टेस्ट में फेल हुए कर्मचारियों पर अब लविवि प्रशासन कार्रवाई का मन बना चुका है। बताया जा रहा है कि यह मुद्दा भी लविवि प्रशासन कार्य परिषद में रखने जा रहा है। बैठक में इन कर्मचारियों के भविष्य पर निर्णय लिया जाएगा। दरअसल, कुछ दिनों पहले लविवि ने तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों का टाइपिंग टेस्ट लिया था। 85 कर्मचारियों के हुए टेस्ट में छह टेस्ट देने नहीं आए, जबकि 79 टेस्ट में फेल हो गए थे। जिन पर कार्रवाई की बात सामने आ रही थी। अब इन कर्मचारियों का मामला लविवि प्रशासन कार्यपरिषद में रखने जा रहा है। माना जा रहा है कि कार्यपरिषद द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसी अनुसार कार्रवाई होगी।

बाहर हो सकते हैं कर्मचारी

सूत्रों के मुताबिक एजेंडे में उनका एक साल का इंक्रीमेंट रोकने की कार्रवाई के साथ दोबारा टेस्ट लेने का नियम कार्यपरिषद के सामने रखा जाएगा। इस पर सभी सदस्यों की सहमती होती है तो कर्मचारियों का दोबारा टेस्ट होगा। इसमें भी जो फेल हो जाएगा तो एक शासनादेश के मुताबिक उसे बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। इसके अलावा निलंबित चल रहे प्रो. सुकांत चौधरी के संबंध भी निर्णय लिया जाएगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन प्रो. सुकांत चौधरी के मामले में लविवि की सेवा शर्तो के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति कर सकता है। इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर प्रो सुकांत का निलंबन वापस न लिया गया तो लविवि प्रशासन औरा लविवि शिक्षक संघ में टकराव की नौबत आ सकती है। कार्यपरिषद की बैठक में विभिन्न विभागों में कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों का भी लिफाफा खोला जाएगा। साथ ही फाइनेंस कमेटी की बैठक में हुए फैसलों को भी कार्य परिषद में रखा जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर फिर एक मुकदमा, करोड़ों के घोटाले का आरोप
आजम खान पर फिर एक मुकदमा, करोड़ों के घोटाले का आरोप
आकाश आनंद पर अखिलेश यादव नरम दिल! abp न्यूज़ के सवाल पर बोले- लेकर आएं...
आकाश आनंद पर अखिलेश यादव नरम दिल! abp न्यूज़ के सवाल पर बोले- लेकर आएं...
महोबा में मुस्लिम समाज का बड़ा फैसला, तीजा-चालीसवां पर सामूहिक भोज बंद
महोबा में मुस्लिम समाज का बड़ा फैसला, तीजा-चालीसवां पर सामूहिक भोज बंद
आकाश आनंद OUT, मायावती पर बोले सपा नेता नसीमुद्दीन- 'उनका दिल बहुत...'
आकाश आनंद OUT, मायावती पर बोले सपा नेता नसीमुद्दीन- 'उनका दिल बहुत...'

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget