एक्सप्लोरर

Lucknow: फ्लाइट की तरह ट्रेन में महिला यात्री के साथ गंदी हरकत, टीटी ने सिर पर कर दिया पेशाब, गिरफ्तार

UP News: रेलगाड़ी में टीटी द्वारा एक महिला यात्री के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है. इस अभद्रता पर वहां मौजूद यात्रियों ने उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

Man Urinates on female passanger: इंटरनेशनल फ्लाइट (International Flight) में महिला यात्री पर पेशाब (Uriantes) करने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा कि ट्रेन (Rail) में यात्रा कर रही एक महिला ठीक ऐसी ही अभद्रता की शिकार हुई हैं. यह घटना अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस (Akan Takht Express) में रविवार रात को हुई है. इस महिला के साथ यह हरकत किसी यात्री ने नहीं बल्कि एक टीटी ने की है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 

महिला के साथ यह हरकत रात के वक्त हुई है. जब टीटी ने उसके सिर पर पेशाब की तो उसने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद तत्काल आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और अगली सुबह यानी सोमवार को लखनऊ के चारबाग जीआरपी के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि टीटी उस वक्त नशे की हालत में था. यात्रा के दौरान टीटी का शराब के नशे में होना भी जांच का विषय है. फिलहाल उसे जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
जीआरपी इंस्पेक्टर ने मीडिया को बताया कि पीड़ित महिला अमृतसर की रहने वाली है जो कि ए1 कोच में सफर कर रही थी. महिला के साथ जब यह घटना हुई तो उस वक्त रात के करीब 12 बज रहे थे. टीटी की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है जो कि बिहार का रहने वाला है. महिला के शोर मचाने पर मुन्ना को पकड़ लिया गया और आसपास मौजूद यात्रियों ने उसकी पिटाई भी की. महिला के पति ने जीआरपी में तहरीर दी जिसके बाद मुन्ना को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एयर इंडिया के एक विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था. आरोपी शंकर मिश्रा को न सिर्फ गिरफ्तार किया गया बल्कि उसके हवाई यात्रा पर भी रोक लगा दी गई.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: सपा को बड़ी 'चोट' देने की तैयारी में BJP? इन पार्टियों के लिए भी झटका, यूपी के अलावा इन दो राज्यों में होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget