एक्सप्लोरर

UP Politics: 'दंगा कराने के एक्सपर्ट ही सत्ता में बैठे हैं,' NCRB रिपोर्ट पर स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP पर हमला

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एनसीआरबी की रिपोर्ट आने के बाद कहा कि जो लोग दंगा कराने के एक्सपर्ट थे वे सत्ता में है, वे दंगा करकर क्या अपनी सरकार को बदनाम करेंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले तीन साल में एक भी दंगा न होने के एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़ों पर सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी (BJP) पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि जो दंगा कराने के एक्सपर्ट हुआ करते थे, वही सत्ता में बैठे हैं. आज वे लोग दंगा कराकर अपनी सरकार को बदनाम करेंगे क्या ? उन्होंने कहा कि तमाम ऐसी घटनाएं हैं जिनकी जांच रिपोर्ट देखेंगे तो पता चल जाएगा दंगा कौन कराता था.

डिप्टी सीएम बन गए हैं शोपीस- स्वामी प्रसाद

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज प्रदेश में अपराध चरम पर है. बीजेपी सरकार पूरी तरह अराजकता की भेंट चढ़ चुकी है. कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. जातीय उत्पीड़न की घटनाएं आसमान पर हैं. जाति के नाम पर अपमानित करने का एक नया फैशन शुरू हो गया है. सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है. सरकार के मंत्री इसके जीते जागते सबूत हैं. उन्होंने कहा, 'चाहे दोनों डिप्टी सीएम हों, जलशक्ति मंत्री हों या अन्य मंत्री, सभी विभागों में लूट की मारामारी है. डिप्टी सीएम और मंत्री शोपीस बन गए हैं. थानों में एफआईआर नहीं हो रही. दबाव बनाने पर पीड़ित के खिलाफ भी एफआईआर लिख दी जाती है. समझौते का दबाव बनाया जाता है. केंद्र और यूपी के सांसद और विधायक की अपने क्षेत्र के थाने और तहसीलों में सही काम कराने की भी हिम्मत नहीं होती. थानों में लेनदेन के आधार पर बात सुनी जाती है. अपनी पीठ कोई खुद थपथपा कर खुश हो ले लेकिन जनता में सरकार की थू-थू हो रही है.'

Mathura: राधाष्टमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बड़े वाहन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया खास प्लान

पश्चिम यूपी में बीजेपी के छूट रहे पसीने - स्वामी प्रसाद

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि जबसे राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी और अखिलेश यादव ने हाथ मिलाया है तबसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पसीने छूट रहे हैं. इसकी भरपाई के लिए पश्चिम से ही प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री का प्रयोग किया जा रहा है. बहुजन समाज पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक बसपा कांशीराम और बाबा साहेब के आदर्शों पर चल रही थी, तब तक ही बेहतर थी. बाबा साहब के मिशन और कांशीराम के सामाजिक परिवर्तन आंदोलन को बसपा ने अलविदा कहा तो उत्तर प्रदेश की जनता ने भी उन को अलविदा कह दिया.

ये भी पढ़ें -

मौके का फायदा उठाने की कोशिश में सपा! Shrikant Tyagi की पत्नी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, इन नामों का हुआ एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget