एक्सप्लोरर

लखनऊ में एसयूवी ने मारी ट्रैफिक दारोगा को टक्कर, बोनट पर टांगकर ले भागा

सड़क पर दौड़ती हुई एसयूवी और बोनट पर टंगे सब इंस्पेक्टर को देखकर हड़कंप मच गया. मुरारी लाल यादव ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई. उनके हाथ-पैरों पर काफी चोटें आई हैं.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया इलाके में एसयूवी सवार दबंगों ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल यादव को बोनट पर टांग कर करीब 200 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. दरअसल, एसयूवी सवार दबंग लापरवाही खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहे थे. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल यादव ने उन्हें रोकने के लिए इशारा किया. हालांकि, गाड़ी रोकने के बजाय दबंग युवक ने स्पीड बढ़ा दी और ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को बोनट पर टांग कर 200 मीटर तक खदेड़कर ले गए. किसी तरह ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. उन्होंने गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज करा दी है. हालांकि, पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

पुलिस के मुताबिक घटना 14 अगस्त की सुबह 11 बजे की है. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल यादव मुंशी पुलिया चौराहे पर ड्यूटी दे रहे थे तभी एक एसयूवी काफी तेज गति से लहराते हुए उधर आती नजर आई. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने एसयूवी को रोकने के लिए अपने हाथ से इशारा किया. एसयूवी चालक ने सब इंस्पेक्टर को देखकर गाड़ी रोक दी. बीच सड़क पर गाड़ी रोकने से जाम लग गया. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने एसयूवी के ड्राइवर से गाड़ी किनारे खड़ी करने के लिए कहा तो वह अभद्रता करने लगा. उसने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को अपशब्द कहे और गाड़ी आगे बढ़ा दी. गाड़ी रोकने के लिए ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल यादव आगे खड़े हो गए. 

सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल यादव ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई

हालांकि, ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और उन्हें टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया. टक्कर से उछलकर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल यादव एसयूवी के बोनट पर जा गिरे. उन्होंने बोनट पकड़ लिया और चीखने लगे. इस बीच एसयूवी के चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी और उन्हें लेकर वहां से भाग निकला. सड़क पर दौड़ती हुई एसयूवी और बोनट पर टंगे सब इंस्पेक्टर को देखकर हड़कंप मच गया. इसी हालत में एसयूवी का चालक करीब 200 मीटर तक भागता गया. स्पीड कुछ कम होने पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल यादव ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई. उनके हाथ-पैरों पर काफी चोटें आई हैं. 

उधर, पुलिसकर्मी को बोनट पर टांग कर भाग रहे एसयूवी चालक की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर आ गई. हालांकि, तब तक एसयूवी चालक भाग चुका था. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल यादव ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था. उन्होंने इंदिरानगर थाने की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई. इंस्पेक्टर इंदिरानगर ने बताया कि आरटीओ से एसयूवी के नंबर की पड़ताल कराई गई तो वह हरिहरनगर निवासी राणा अमर सिंह के नाम से निकला है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें-

कोठियाल को चेहरा बनाकर मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की कोशिश में AAP, ब्राह्मण वोटों पर नजर

हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा तालों का शहर अलीगढ़? जिला पंचायत बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget