एक्सप्लोरर

UP News: लखनऊ में सिल्क और ओडीओपी एक्सपो की तैयारियां हुई शुरू, नवंबर में होगा आयोजन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवंबर महीने में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट एक्सपो होने जा रहा है. इसमें सिल्क, खादी, हथकरघा और ओडीओपी की प्रदर्शनी के साथ ही फैशन शो का आयोजन होगा.

Lucknow Silk and ODOP Expo: इंटरनेशनल ट्रेड शो की जबरदस्त सफलता के बाद नवंबर में छोटे उद्यमियों को एक और बड़ा प्लेटफार्म मिलने वाला है. लखनऊ में खादी का फैशन शो होगा और हर जिले से इसके उत्पाद आएंगे. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवंबर महीने में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट एक्सपो होने जा रहा है. लखनऊ में 3 से 10 नवंबर तक एमएसएमई महोत्सव होगा. इसमें सिल्क, खादी, हथकरघा और ओडीओपी की प्रदर्शनी के साथ ही फैशन शो का आयोजन होगा. इसको लेकर विभाग द्वारा की गई समीक्षा बैठक में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने इस संबंध में जरुरी दिशानिर्देश अधिकारियों को दिए.

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों से कहा कि रेशम विभाग के महोत्सव में पूरे प्रदेश के हस्तशिल्पियों का कौशल एक साथ लखनऊ में देखने को मिलेगा. त्योहारी सीजन के पीक में ऐसे आयोजन से करोड़ों रुपये का कारोबार होगा. इस जिले और मंडल स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी की तारीख भी जल्द ही निर्धारित की जाएगी. वहीं स्थानीय स्तर पर कारीगरों, हस्तशिल्पियों और बुनकरों को भी प्रदर्शनी में शामिल कराने की योजना है.

NIFT के डिजाइनर देंगे खादी के कामगारों को ट्रेनिंग

लखनऊ के शो में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (NIFT) के डिजाइनर खादी के कामगारों को प्रशिक्षण देंगे और खादी के डिजाइनर परिधान तैयार करेंगे. खादी और सिल्क के कॉम्बो परिधान भी तैयार किए जाएंगे. इसका फैशन शो कराया जाएगा, इसमें ख्याति प्राप्त मॉडल व डिजाइनर को आमंत्रित किया जाएगा. इसके साथ ही लखनऊ में खादी का एक बड़ा फैशन शो भी होगा, इसमें हर जिले से आएंगे उत्पाद. आपको इसके पहले भी खादी का फैशन शो लखनऊ में हो चुका है.

क्या बोले मंत्री राकेश सचान

वहीं इस शो को लेकर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश- दुनिया ने प्रदेश के उद्यमियों का कौशल देखा है. अब नवंबर में खादी, सिल्क व ओडीओपी उद्यमियों को एक और बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा. लखनऊ में होने वाले महोत्सव में प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर को नई ऊंचाइयां मिलेगी.

बिजली कनेक्शन में भी महिलाओं को आरक्षण? यूपी में सरकार कर सकती है फैसला, मिला बोर्ड का प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget