एक्सप्लोरर

UP Election 2022: लखनऊ में योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कहा- 'ये सिर्फ विकास की ही नहीं अल्पसंख्यकों की भी दुश्मन' 

UP Election 2022: सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी को विकास के साथ-साथ अल्पसंख्यकों का भी दुश्मन बताया है.

UP Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी में एक के बाद एक रैलियां और सभा की जा रही हैं. कोई भी पार्टी जनता को लुभाने का एक भी मौका छाेड़ना नहीं चाहती.  इसी कड़ी में रविवार को लखनऊ में सपा के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी को न केवल विकास बल्कि अल्पसंख्यकों का भी दुश्मन करार दिया है. 

आरक्षण को समाप्त करने का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में दर्शन पूजन किया और समाजवादी विजय यात्रा लेकर निकले. 'लखनऊ से निकला संदेश, बाइस में आ रहे अखिलेश' जैसे नारों के बीच राजधानी में अपनी समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी केवल विकास की दुश्मन नहीं हैं, ये अल्पसंख्यकों के भी दुश्मन हैं .

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "इनको इसलिए अल्पसंख्यकों का दुश्मन कहता हूं कि जिस समय ये सरकार में आए दिल्ली की लोकसभा और उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बैठने के लिए एंग्लो इंडियन लोगों के लिए जो आरक्षण था, उस आरक्षण को समाप्त कर दिया." उन्होंने कहा, "बाबा मुख्यमंत्री विकास के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के भी दुश्मन हैं, यूपी विधानसभा में एंग्लो इंडियन के लिए एक सीट आरक्षित थी, बाबा मुख्यमंत्री ने उसे खत्म कर दिया. जैन समाज मेहनती है, अल्पसंख्यक है, उसकी संख्या पचास लाख ही होगी. बीजेपी सरकार उन पर छापे डलवा रही है और प्रताड़ित करा रही है." गौरतलब है कि बीजेपी सरकार में विधानसभा में एंग्लो इंडियन के लिए आरक्षित सीट समाप्त कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें :

यूपी चुनाव: आखिर केजरीवाल ने दोबारा क्यों जिंदा किया कब्रिस्तान और श्मशान का मुद्दा?

UP Election 2022: अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, कहा- इन्हें नफरत की दुर्गंध चाहिए इत्र की सुगंध नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget