एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले सपा को लगा एक और बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता BJP में हुए शामिल

शतरुद्र प्रकाश 1974 में पहली बार वाराणसी के कैंट क्षेत्र से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए और फ‍िर इसी क्षेत्र से 1977 में जनता पार्टी, 1985 में लोकदल और 1989 में जनता दल से विधानसभा सदस्य चुने गये.

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधान पार्षद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने शुक्रवार को अपने समर्थकों समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली. प्रकाश ने लखनऊ बीजेपी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रकाश को बीजेपी की सदस्यता दिलाई और पटका पहनाकर और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. छात्र जीवन से समाजवादी विचारधारा से जुड़ाव रखने वाले प्रकाश ने प्रख्यात समाजवादी नेता राजनारायण की पुण्यतिथि पर सपा से रिश्ता तोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया.

राजनारायण ने 1977 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पराजित किया था. बीजेपी में शामिल होने के मौके पर प्रकाश ने कहा, ''हम लोग 1963 से आज तक गैर कांग्रेसवाद की राजनीति से जुड़े रहे और राजनारायण जी के साथ सक्रिय रहे. मुझे यह कहते हुए अफसोस है कि सोशलिस्ट आंदोलन सिकुड़ गया और बीजेपी की गैर कांग्रेसवाद की राजनीति आगे बढ़ी.''

शतरुद्र प्रकाश ने मोदी-योगी की सराहना की
प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए काशी के विकास के लिए उनके कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि पहले खासकर पूर्वांचल में जिलों की पहचान माफियाओं से होती थी, चाहे बनारस हो, आजमगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, मऊ हो, लेकिन आज जिलों की पहचान माफियाओं से नहीं हो रही है. इसके लिए भी उन्‍होंने मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सराहना की.

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्र राजनीति से उभरे प्रकाश 1974 में पहली बार वाराणसी के कैंट क्षेत्र से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए और फ‍िर इसी क्षेत्र से 1977 में जनता पार्टी, 1985 में लोकदल और 1989 में जनता दल से विधानसभा सदस्य चुने गये. मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में बनी उत्तर प्रदेश सरकार में प्रकाश कैबिनेट मंत्री भी रहे. श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद प्रकाश ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी. बीते दिनों विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को विश्वनाथ धाम मंदिर परिसर को विशाल और सुंदर बनाने के लिए बधाई दी थी.

यह भी पढ़ें-

कन्नौज में एक बार फिर IT की रेड, अखिलेश के करीबी MLC पम्मी जैन समेत दो बड़े इत्र व्यवयासी के ठिकानों पर छापा

UP Weather and Pollution Report: यूपी के कई शहरों में शीत लहर का सितम, जहरीली हवा से मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget