एक्सप्लोरर

यूपी में हाईटेक तरीके से हो रही पढ़ाई, स्मार्ट क्लासों की वजह से स्कूलों में बढ़ी छात्रों की संख्या

UP School Smart Classroom: यूपी के स्कूलों में स्मार्ट क्लास की वजह से बच्चों के लिए पढ़ाई अब एक आनंददायक अनुभव बन गया है. बच्चों के लिए पढ़ाई करना आसान हो गया है.

UP School Smart Classes: लखनऊ के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई अब टेक्नोलॉजी की मदद से और ज्यादा रोचक और असरदार बन गई है. नगर और ग्रामीण इलाकों के कुल 400 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत हो चुकी है. यहां अब बच्चे पुराने तरीके से सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी और ऑडियो-वीडियो सामग्री की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं.

स्कूलों में स्मार्ट क्लास की वजह से बच्चों के लिए पढ़ाई अब एक आनंददायक अनुभव बन गया है. बच्चों के लिए पढ़ाई करना आसान हो गया है. वीडियो, एनिमेशन, चित्रों और ऑडियो के जरिए दी जा रही जानकारी से बच्चे विषय को जल्दी समझ पा रहे हैं. इससे उनकी कक्षा में उपस्थिति भी बढ़ी है और सीखने में रुचि भी.

क्या है स्मार्ट क्लास की खासियत?
लखनऊ में कुल 1618 प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें से 400 स्कूलों में फिलहाल स्मार्ट क्लास तैयार की जा चुकी हैं. बाकी स्कूलों में भी चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट क्लास लागू करने की योजना है. इन स्मार्ट क्लास रूम में इंटरैक्टिव बोर्ड, बड़ी स्क्रीन, डिस्प्ले सिस्टम और ऑडियो-विजुअल सामग्री की व्यवस्था की गई है. 

शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक स्कूल को दो अतिरिक्त टैबलेट भी दिए जा रहे हैं, जिनसे बच्चे और शिक्षक डिजिटल कंटेंट का प्रयोग कर सकें. इसके साथ ही शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे स्मार्ट तकनीक का सही उपयोग कर सकें. अब अध्यापक किताबों के साथ-साथ वीडियो, स्लाइड्स और डिजिटल मॉडल की मदद से पढ़ाते हैं, जिससे बच्चों की जिज्ञासा बढ़ती है और वे पढ़ाई में मन लगाते हैं.

सरकारी स्कूलों में शिक्षा की नई दिशा
बेसिक शिक्षा विभाग की यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डिजिटल उत्तर प्रदेश की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है. इससे सरकारी स्कूलों की छवि में भी बदलाव आ रहा है और निजी स्कूलों की तरह यहां भी आधुनिक सुविधाएं दिखाई देने लगी हैं. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में जिले के सभी 1618 प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से लैस किया जाएगा.  

विभाग का लक्ष्य है कि हर बच्चा तकनीक की मदद से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाए और भविष्य के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सके. इस पहल से यह साफ है कि अब सरकारी स्कूलों में भी शिक्षा का तरीका पूरी तरह बदल रहा है और डिजिटल माध्यम बच्चों को न केवल पढ़ने बल्कि समझने में भी मदद कर रहा है.

केदारनाथ यात्रा में घोड़ों खच्चरों में फैली रहस्यमयी बीमारी! दो दिन में 14 की मौत, 24 घंटे की रोक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget