एक्सप्लोरर

लखनऊ: केजीएमयू ट्रामा सेंटर में तड़पते हुए अधेड़ ने तोड़ा दम, परिजन बोले- अस्पताल में नहीं किया गया भर्ती

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक अधेड़ ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया. अधेड़ और उसकी बहन को परिवार के लोग निजी एम्बुलेंस से केजीएमयू लेकर आए थे. यहां उन्हें दाखिल ही नहीं किया गया. तीन घंटे तक भाई-बहन ट्रामा सेंटर की पोर्टिको में खड़ी एम्बुलेंस में तड़पते रहे. 

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में चिकित्सा सेवाओं की खौफनाक हकीकत सामने आई है. केजीएमयू के ट्रामा सेंटर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. ये हाल है वहां का है जो प्रदेश ही सत्ता का केंद्र है. जहां मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के तमाम मंत्री रहते हैं. शासन के जिम्मेदार अफसर बैठते हैं. लेकिन, एक शख्स की जिंदगी ही जंग हार गया और उसे बचाने के लिए कुछ नहीं किया गया.

दाखिल तक नहीं किया गया
राजधानी की चिकित्सा सेवाओं की हकीकत जानने एबीपी गंगा की टीम केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंची. इसी दौरान एक अधेड़ ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया. अधेड़ और उसकी बहन को परिवार के लोग निजी एम्बुलेंस से केजीएमयू लेकर आए थे. यहां उन्हें दाखिल ही नहीं किया गया. तीन घंटे तक भाई-बहन ट्रामा सेंटर की पोर्टिको में खड़ी एम्बुलेंस में तड़पते रहे. 

नहीं हुई सुनवाई 
एबीपी गंगा की टीम ने परिवार के सदस्यों से बात की. परिवार के लोगों ने बताया कि अस्पताल में कोई सुनवाई नहीं हो रही है. तीन घंटे से भर्ती कराने की कोशिश कर रहे हैं. कोरोना जांच के नाम पर उन्हें रोका गया है जबकि हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. बातचीत के कुछ देर बाद ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया. 

भटकते मिले मरीज और परिजन
केजीएमयू और टीम सेंटर में कई ऐसे मरीज और उनके परिवार के लोग भटकते मिले. जबकि, प्रदेश सरकार के मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सब नियंत्रण में होने के दावे कर रहे हैं. इसी दौरान ट्रामा सेंटर आए चिकित्सा विभाग के अधिकारी से अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल किया तो वो, 'सब इंतजाम किए जा रहे हैं', कहकर कार में बैठकर चले गए. 

ये भी पढ़ें: 

कोविड पॉजिटिव सीएम योगी आदित्यनाथ में हैं कोरोना के ये लक्षण

प्रियंका गांधी का आरोप- अस्पतालों की बजाय श्मशान की क्षमता बढ़ा रही है योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget