एक्सप्लोरर

Lucknow Fire: घर में चल रही अवैध फैक्ट्री में भीषण आग से एक मजदूर की मौत, इलाके में मची अफरातफरी

राजधानी लखनऊ में एक अवैध फैक्ट्री में आग लग जाने की घटना में एक मजदूर की मौत हो गई. दमकल विभाग ने आग पर फिलहाल काबू पा लिया है. यह फैक्ट्री एक घर में चल रही थी.

UP News: लखनऊ (Lucknow) में अवैध रूप से चलाई जा रही एक फैक्ट्री (Factory Fire) में बुधवार को भीषण आग लग गई. आग लगने की खबर से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह फैक्ट्री भगत सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के पास है. आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग (Fire Department) की टीमें मौके पर पहुंची. लखनऊ के हजरतगंज चौक और आलमबाग से दमकल की टीम को भेजा गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. फिलहाल दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है. 

फैक्ट्री में लगी आग में एक मजदूर की मौत

लखनऊ के मोहन रोड स्थित फैक्ट्री में आग लगी जिसकी लपटें तेजी से बढ़ने लगी. अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री में सुशील नाम के एक मजदूर की मौत हो गई जिसका शव बरामद किया गया है. घटना के बाद एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत ने बताया कि एक शव मिला है. जिसकी पहचान सुशील के रूप में हुई है. उसकी उम्र 35 साल है. यह अवैध फैक्ट्री एक घर में चल रही थी. यहां अवैध रूप से तारपीन का तेल बनाया जा रहा था. उधर, मजदूर की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया.

Auraiya News: औरैया जिले में अब तक 8 मदरसों का हुआ सर्वे, पिछले एक हफ्ते से अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहा सर्वे

लेवाना होटल में आग के बाद यह दूसरी घटना

आग लगने की घटना के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि घर के अंदर फैक्ट्री कैसे चल रही थी. लोग यह कह रहे हैं कि अगर विभाग के अधिकारी समय रहते इसकी जांच कर लेते तो यह हादसा न होता. उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ में कुछ दिन पहले लेवाना होटल में भीषण आग लग गई थी. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद हरकत में आई राज्य सरकार ने सभी जिलों में मौजूद होटलों के फायर सेफ्टी की जांच के निर्देश दिए थे. इस जांच के दौरान चौकाने वाली कई जानकारियां सामने आई थीं. कई होटलों के पास जहां फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं थी तो कइयों ने विभाग से एनओसी ही नहीं लिया था. 

ये भी पढे़ं -

Agra News: आगरा में सांप बना युवक का 'जानी दुश्मन', अब तक 8 बार डसा, जानें- क्या है पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget