एक्सप्लोरर

हाथरस केस: पीएफआई के चार लोगों के खिलाफ मथुरा के मांट थाने में दर्ज हुई एक और एफआईआर

हाथरस केस में गिरफ्तार पीएफआई के चारों सदस्यों पर एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है. गिरफ्तार पीएफआई सदस्यों के पास से आपत्तिजनक कंटेंट भी मिले हैं.

लखनऊ: हाथरस केस को लेकर दंगा फैलाने की साजिश का खुलासा हुआ है. दंगा कराने की साजिश को लेकर मथुरा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनका संबंध पीएफआई से है. मामले में गिरफ्तार पीएफआई के चारों सदस्यों पर एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है. ये एफआईआर मथुरा के मांठ थाने में सब इंस्पेक्टर की तरफ से दर्ज कराई गई है. पीएफआई के चारों सदस्यों पर दंगा भड़काने, हिंसा फैलाने राज्य के खिलाफ विद्रोह पैदा करने समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है.

हिंसा फैलाने के लिए की गई फंडिंग हाथरस केस में हवाला के जरिए की हिंसा फैलाने के लिए फंडिंग की गई थी. गिरफ्तार पीएफआई सदस्यों के पास से हिंसा फैलाने वाले पंपलेट के साथ मोबाइल और लैपटॉप में आपत्तिजनक कंटेंट भी मिले हैं. हिंसा को अंजाम देने के लिए carrd.co वेबसाइट बनाकर विदेशों से फंड भी इकट्ठा किया जा रहा था. विदेशों से आए फंड के जरिए शांति व्यवस्था भंग करने और दंगा भड़काने की कोशिश की गई थी. फंड के लिए पैसा जिस माध्यम से लिया जा रहा था उसे लेकर कोई वैध प्रक्रिया नहीं अपनाई गई और ये धनराशि जब्त करने योग्य है.

राष्ट्र विरोधी भावनाओं को जागृत किया जा रहा था पीएफआई के सदस्यों से बरामद पंपलेट Am I not India's daughter, made with Carrd जैसी मुद्रित सामग्री सामाजिक वैमनस्यता बढ़ाने वाले और जन विद्रोह भड़काने वाले हैं. वेबसाइट के जरिए युवाओं में राष्ट्र विरोधी भावनाओं को जागृत किया जा रहा था. मॉब लिंचिंग की घटना का दुष्प्रचार, कोरोना में मजदूरों का पलायन, कश्मीर में विघटनकारी तत्वों के समर्थन में व्यापक प्रचार जैसी कई चीजें वेबसाइट में शामिल हैं. वेबसाइट का मूल उद्देश्य जातिगत विद्वेष को बढ़ावा देना, समाज में अस्थिरता पैदा करना और बड़े पैमाने पर दंगे फैलाए जाना पाया गया है.

पुलिस करेगी जांच अब पुलिस दोनों वेबसाइट्स की जांच कई बिंदुओं पर करेगी. ये पता किया जाएगा कि वेबसाइट, प्लेटफार्म किसने, किस उद्देश्य से बनाई. अब तक इस वेबसाइट से कितनी धनराशि एकत्र की गई है. जो धनराशि एकत्र की गई है, उसे कहां इस्तेमाल किया गया है और किन लाभार्थियों के खातों में भेजा गया है.

यह भी पढ़ें:

हाथरस केस: बीजेपी नेता का शर्मनाक बयान, कहा- लड़की गन्‍ने के खेत में ही क्‍यों मिलती है, धान के खेत में क्‍यों नहीं?

UP: हड़ताल ख़त्म होने के बावजूद प्रयागराज में बुरी तरह बाधित है बिजली की सप्लाई, शहर में मचा हुआ है कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget