एक्सप्लोरर

योगी सरकार की इस स्कीम से उद्योग होंगे मजबूत, डेवलपर्स को मिलेंगी कई रियायतें

UP News: योगी सरकार अब प्लेज पार्क स्कीम के जरिए छोटे और बड़े उद्योगों को और भी मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. स्कीम के तहत डेवलपर्स को नई-नई सहूलियतें दी जाएंगी.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब प्लेज पार्क स्कीम के जरिए छोटे और बड़े उद्योगों को और भी मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. इस स्कीम के तहत डेवलपर्स को नई-नई सहूलियतें दी जाएंगी, जिससे प्रदेश में उद्योगों का विकास और तेज हो सके. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है. जैसे ही प्रस्तावित संशोधनों को मंजूरी मिलेगी, डेवलपर्स को इस स्कीम का ज्यादा फायदा मिलने लगेगा.

बता दें कि प्लेज पार्क स्कीम का पूरा नाम प्रमोटिंग लीडरशिप एंड एंटरप्राइज फॉर डेवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजन है. इस योजना का मकसद निजी निवेशकों को प्रोत्साहित करके निजी औद्योगिक पार्क तैयार करवाना है. इसमें निवेशक 10 से 50 एकड़ तक की जमीन पर अपना औद्योगिक पार्क बना सकते हैं. सरकार इसमें डेवलपर्स को स्टाम्प शुल्क में छूट, आसान ब्याज दर पर ऋण और सब्सिडी जैसी सुविधाएं देती है. अब इस स्कीम में और ज्यादा बदलाव करके डेवलपर्स की राह आसान बनाने की तैयारी हो रही है.

नए प्रस्ताव की ये है खासियत
नए प्रस्तावों के मुताबिक, इस स्कीम में जमीन के उपयोग (भू-उपयोग) में बदलाव और विकास शुल्क में छूट का प्रावधान भी होगा. खास बात यह है कि प्लेज पार्क स्कीम में अब डेवलपर्स को अपनी जगह पर 10 प्रतिशत तक व्यवसायिक और वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू करने की भी मंजूरी दी जाएगी. इससे उन्हें और कमाई का मौका मिलेगा. इसके अलावा, ले-आउट और भवन मानचित्र को मंजूरी देने के लिए अब निदेशक और आयुक्त (उद्योग) को भी अधिकृत किया जा सकता है.

यही नहीं, अब तक स्टाम्प ड्यूटी में छूट देने का अधिकार सिर्फ जिलाधिकारी के पास था, लेकिन अब नए प्रस्ताव में उपायुक्त उद्योग को भी यह अधिकार देने की तैयारी है. इससे डेवलपर्स को काम कराने में सहूलियत होगी. प्लेज पार्क स्कीम के लिए सड़कें और संपर्क मार्ग भी अहम हैं. सरकार ने प्रस्ताव में यह भी रखा है कि पार्क तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई 12 मीटर से घटाकर 7 मीटर कर दी जाए. इससे डेवलपर्स पर आर्थिक बोझ कम होगा.

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में किया जा रहा सुधार
गौरतलब है कि योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में लगातार सुधार किया है. सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) जैसी कई योजनाओं से प्रदेश में छोटे उद्योगों को खड़ा करने का काम किया है. अब प्लेज पार्क स्कीम को नए रूप में लाकर प्रदेश को और आगे बढ़ाने की योजना है. इससे न सिर्फ उद्यमियों को फायदा होगा, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा. सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी और हर जिले में उद्योगों की चमक बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण, तैयारी में जुटा प्रशासनिक अमला

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget