एक्सप्लोरर

UP News: योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला सहारा, प्रयागराज रहा प्रदेश में अव्वल

UP News In Hindi: योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं लाखों परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी हैं. प्रयागराज में 39,892 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है. सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं लाखों परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी हैं.

पिछड़ा वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या के मामले में प्रयागराज जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है. यहां 39,892 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है. यह संख्या प्रदेश में सर्वाधिक है और दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बड़े पैमाने पर पात्र विद्यार्थियों तक पहुंच रहा है.

यूपी में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर CM योगी सख्त, कहा- कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

जौनपुर में 31 हजार से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

प्रदेश में प्रयागराज के बाद आजमगढ़ दूसरे स्थान पर रहा, जहां 35,785 छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की राशि पहुंची है. इसी तरह गाजीपुर में 32,872 छात्र-छात्राओं को लाभ मिला, जबकि जौनपुर में 31,475 और कुशीनगर में 26,137 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है.

इस तरह वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 8.88 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया है. इसमें 4 लाख 58 हजार से ज्यादा छात्राएं, 4 लाख 30 हजार से अधिक छात्र और 3 ट्रांसजेंडर शामिल है. छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक होना इस बात का संकेत है कि प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं.

कक्षा 9 और 10 के छात्रों को मिल रही छात्रवृत्ति

योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को 150 रुपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम 10 माह तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. इसके अतिरिक्त 750 रुपये वार्षिक अनुदान भी दिया जाता है. इस प्रकार एक छात्र को कुल 2,250 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. 

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया है. छात्र छात्रवृत्ति प्रबंधन प्रणाली की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते हैं. पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना मुख्य रूप से कक्षा 9 और 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए है.

हर पात्र छात्र को समय पर सहायता उपलब्ध हो- निदेशक, पिछड़ा वर्ग

इस योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों के बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये या उससे कम है. आर्थिक तंगी के कारण कई बार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो जाती है. प्रदेश सरकार की यह योजना ऐसे छात्रों के लिए संबल का काम कर रही है और उन्हें शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनाएं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का मजबूत आधार तैयार कर रही हैं. सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बने और हर पात्र छात्र को समय पर सहायता उपलब्ध हो.

RRB NTPC परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
Embed widget