एक्सप्लोरर

50-50 हजार के 2 इनामी तस्कर चंदौली से गिरफ्तार, गौ तस्करी मामले में कई राज्यों से जुड़े हैं तार

UP News: यूपी एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 50-50 हजार रुपये के इनामी दो तस्करों को एसटीएफ ने चंदौली से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे थे.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक और बड़ी सफलता मिली है. गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 50-50 हजार रुपये के इनामी दो तस्करों को एसटीएफ ने चंदौली से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और गोवंशीय पशुओं की अंतरराज्यीय तस्करी में शामिल रहे हैं.

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पहला नाम है खुर्शीद अहमद जो जनपद अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के ढबारसी गांव का रहने वाला है. दूसरा अभियुक्त नूर हसन है जो अमरोहा के ही सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का गांव का निवासी है.  इन दोनों को 28 जून 2025 की रात करीब 11 बजे चंदौली जिले के सैय्यदराजा थाना क्षेत्र के जेठमल तिराहे से दबोचा गया.

एसटीएफ को कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि ये दोनों वांछित तस्कर चंदौली क्षेत्र में सक्रिय है. इसी के तहत एसटीएफ ने उप्र पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की और सूचनाएं जुटानी शुरू की. टीम में इंस्पेक्टर आदित्य कुमार सिंह और उनकी सहयोगी टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को धर-दबोचा.

कई राज्यों से जुडे़ हैं अपराधियों के तार
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों से गोवंश चुराकर असम और पश्चिम बंगाल जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में तस्करी करता था. दोनों पहले भी दिल्ली, यूपी, हरियाणा और असम में गिरफ्तार हो चुके हैं.  फरवरी 2023 में सैय्यदराजा थाना पुलिस ने उन्हें गो-तस्करी के एक मामले में पकड़ा था जिसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ. तभी से ये दोनों फरार चल रहे थे और दिल्ली हरियाणा और अहमदाबाद में छिपकर रह रहे थे.

दोनों पर दर्ज हैं कई मामले
बताया गया कि, आरोपी खुर्शीद अहमद पर हापुड़, अमरोहा और चंदौली में गोवध निवारण और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. वहीं नूर हसन पर गुवाहाटी और कोकराझार (असम) में पशु क्रूरता, लूट, धोखाधड़ी और पुलिस पर हमले जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद दोनों को सैय्यदराजा थाना लाकर केस संख्या 32/2024, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में दाखिल किया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है.

गोवध और गोवंशीय पशुओं की तस्करी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं.  यूपी गोवध निवारण अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर कठोर सजा का प्रावधान है. इसके बावजूद कई संगठित गिरोह अब भी गोवंश की अवैध तस्करी में लिप्त हैं. ऐसे में एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से पिटाई के मामले में उलझी पुलिस, सहेली के पति के साथ इस पर भी आरोप

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget