एक्सप्लोरर

Lucknow: कर्ज चुकाने से बचने के लिए व्यापारी ने खुद को ही कराया किडनैप, बाद में पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

UP News: लखनऊ में एक व्यापारी ने 40 लाख रुपये का कर्ज चुकाने से बचने के लिए खुद का अपहरण करवा लिया. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद इसका खुलासा किया.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में एक शेयर बाजार के व्यापारी ने 40 लाख रुपये का कर्ज चुकाने से बचने के लिए खुद का अपहरण करवा लिया. शम्सी रजा नाम के इस व्यापारी ने दावा किया कि सोमवार को फिरौती के लिए उनका कथित रूप से अपहरण कर लिया गया और गुरुवार को लखनऊ पुलिस ने उन्हें बचाया. जांच में हालांकि यह साबित हुआ कि कर्ज में डूबे व्यापारी ने अपने दो सहयोगियों शाहिद और मोहम्मद की मदद से खुद का अपहरण किया था.

क्या है पूरा मामला?
सीसीटीवी फुटेज में उसे दोस्तों के साथ चाय पीते और अपहरण के लिए एक कार का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है. डीसीपी ईस्ट एंड क्राइम प्राची सिंह ने बताया कि, सआदतगंज के दरगाह रोड इलाके में शम्सी पत्नी फरहीन फातिमा और दो बच्चों के साथ रहता है. पुलिस ने बताया कि शम्सी ने अपने कई रिश्तेदारों और दोस्तों से कर्ज भी लिया था. जिससे वो अपना ही अपहरण करवाने का फैसला किया और अपने रिश्तेदार को बताया कि उसने जो 40 लाख रुपये दिए थे, वह फिरौती देने में खर्च हो गए.

ऐसे बनाई अपहरण की योजना
पुलिस ने कहा कि उसने अपने कर्ज का भुगतान करने के लिए पैसे का इस्तेमाल करने की योजना बनाई. पूछताछ के दौरान, शम्सी ने पुलिस को बताया कि जिन लोगों से उसने कर्ज लिया था, वे उसे परेशान कर रहे थे और इसलिए उसने दोस्तों शाहिद और मोहम्मद के साथ मिलकर अपने अपहरण की योजना बनाई. योजना के मुताबिक सोमवार को शम्सी पत्नी को बताए बिना चला गया और देर रात तक घर नहीं लौटा. उसने फोन भी स्विच ऑफ कर रखा था.

रात में मोहम्मद ने शम्सी के अपहरण की कहानी सुनाते हुए फरहीन को फोन किया और 40 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा. फरहीन ने फिरौती की मांग को लेकर सआदतगंज पुलिस को सूचना दी. एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव और एसीपी बाजारखाला सुनील शर्मा ने एक संयुक्त बयान में कहा, "टीम को सीसीटीवी मिला जिसमें शम्सी दोस्तों के साथ दिखे और कार का नंबर भी दिखा. जांच में पता चला कि कार का मालिक शम्सी के कॉलोनी का ही है और उसका दोस्त है. पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसने शम्सी के कहने पर कार शाहिद को दी थी. इसके बाद पुलिस ने रूट चार्ट बनाकर शम्सी को बरामद कर लिया."

ये भी पढ़ें:-

Uttarakhand Transfer Row: यूपी के बाद उत्तराखंड में ट्रांसफर में हुई गड़बड़ी, मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश

UP B.Ed Result 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी ने किया टॉप, दूसरे और तीसरे स्थान पर भी इसी जिले ने जमाया कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget