एक्सप्लोरर

Lucknow News: फीस जमा न होने पर नहीं देने दी परीक्षा, छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

अब इस घटना से छात्र और उनके परिजन बेहद आक्रोशित हैं. वे कॉलेज प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है.

Lucknow News: लखनऊ के चिनहट इलाके में देवा रोड स्थित समर्पण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के हॉस्टल में एक बीफार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान रायबरेली के उधाबंध दुधवन गांव निवासी शुभम (22) के रूप में हुई है. बताया गया कि कॉलेज प्रशासन ने फीस न जमा होने के कारण उसे प्रायोगिक परीक्षा में बैठने से रोक दिया था. इसी से आहत होकर शुभम ने देर रात हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली.

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज के अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. छात्र कॉलेज प्रशासन पर लगातार लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. वहीं कॉलेज चेयरमैन ने इस पूरे मामले की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि इसकी जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी.

एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि शुभम बीफार्मा का छात्र था और देवा रोड स्थित कॉलेज के हॉस्टल में कमरा नंबर 109 में रहता था. बुधवार को उसकी प्रायोगिक परीक्षा थी. आरोप है कि हॉस्टल की फीस जमा न होने के कारण कॉलेज प्रशासन ने उसे परीक्षा देने से रोक दिया. इसी से दुखी होकर उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली.

मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. उसमें लिखा है, “मैंने कॉलेज में फीस जमा की थी, लेकिन सिस्टम में पेंडिंग दिखा रही है. पता नहीं मेरे दोस्त क्या सोचेंगे. सभी लोग मुझे माफ करना, आहत होकर जान दे रहा हूं.”

अपर पुलिस उपायुक्त पंकज सिंह ने बताया कि छात्र के सुसाइड नोट की लिखावट कई जगह साफ नहीं है. इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. परिजन जो भी शिकायत देंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी.

बताया जा रहा है कि छात्र के कुछ ड्यूज बाकी थे. अकाउंटेंट ने उसे टोका था. परिजन इस बात से आहत हैं कि फीस जमा होने के बावजूद छात्र को प्रैक्टिकल में नहीं बैठने दिया गया.

गौरतलब है कि देशभर में कॉलेज और यूनिवर्सिटी में फीस जमा न होने पर छात्रों को कई बार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, हर साल देशभर में हजारों छात्र आत्महत्या कर लेते हैं. इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे मामले होते हैं, जहां फीस, परीक्षा में असफलता या पारिवारिक दबाव वजह बनते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget