एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में चार दिवसीय आम महोत्सव शुरू, 75 तरह के व्यंजन उपलब्ध

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अवध शिल्प ग्राम में 4 दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया. इस महोत्सव में सैंकड़ों किस्म की आम की वैराइटी और आम के बने तमाम उत्पाद उपलब्ध हैं.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अवध शिल्प ग्राम में 4 दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया. इस महोत्सव में सैंकड़ों किस्म की आम की वैराइटी और आम के बने तमाम उत्पाद उपलब्ध हैं. इन सबके बीच मोदी मैंगो काफी चर्चा में है. आम उत्पादक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस आम की खासियत है कि इसका कोई फल 400 ग्राम से कम नहीं होता. इसमें गुदा भी बहुत होता है और मिठास भी. इसी को देखते हुए इसका नाम पीएम मोदी के नाम पर मोदी मैंगो रखा है. इसके अलावा यहाँ हुस्नआरा, हसीना, तोता परी समेत आम की लगभग हर वैरायटी है. प्रदर्शनी में कर्नाटक तक के आम लगाए गए हैं.

75 तरह के आम के व्यंजन उपलब्ध

प्रदर्शनी में आम के बने तमाम प्रोडक्ट्स भी आपको स्वाद चखने पर मजबूर कर देंगे. इसमें मैंगो कैंडी, रियल मैंगो से बनी तमाम तरह की आइस क्रीम, स्क्वाश और व्यंजन भी हैं. आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस आम महोत्सव में 75 आम किसान अपनी उपज सीधे उपभोक्ताओं को बेच सकते हैं. यहाँ आम पौधशाला में आम के 75 विविध पौधे, 75 तरह के आम के व्यंजन भी हैं. विजेताओं के लिए 75 तरह के ही आम के गिफ्ट हैंपर भी रखे गए हैं. उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह एक प्रयास है आम उत्पादकों को प्लेटफार्म देने का ताकि वे आम को सीधे उपभोक्ताओं को बेच सके. दूसरा ये कि लोग भी आम की इन तमाम किस्म को जान सके.

सीएम ने ये कहा

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा की यह महत्वपूर्ण क्षण है जब दो वर्ष बाद आम महोत्सव इस भव्यता से मनाया जा रहा है. आज प्रति हेक्टेयर देश में आम की जितनी पैदावार होती है, उत्तर प्रदेश में देश की तुलना में उसकी दोगुनी है. सीएम ने कहा ''हमारे पास उर्वरा भूमि और जल संसाधन है." कृषि के अलग-अलग उत्पादों की प्रदर्शनी लगनी चाहिए. उन्होंने कहा ऑर्गेनिक आम की जरूरत महसूस होती है, इसकी कमी दिखी, इस आम का एक्सपोर्ट बढ़ा है. हर कमिश्नरी पर टेस्टिंग लैब की जरूरत महसूस होती है. प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार इस दिशा में काम कर रही है. पीएम मोदी के इजराइल दौरे में उस तकनीकी का उपयोग करके हम बस्ती और कन्नौज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बुंदेलखंड की प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है. अयोध्या, मेरठ, बांदा, झांसी में कृषि विश्वविद्यालय हैं. इनके माध्यम से किसानों को ज्यादा लाभ दिया जा सकता है. मेगा क्लस्टर अंतर्गत अगले 5 वर्षों में केंद्र सरकार 100 करोड़ रुपये का कार्य करने जा रही है. लखनऊ का काकोरी ब्रांड बनेगा, हमे अगले एक वर्ष की कार्ययोजना तैयार करनी होगी. देश भर के आम उत्पादकों और किसानों को आमंत्रित करके एक प्रतिस्पर्धी आयोजन करना चाहिए.

Kasganj News: कासगंज में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, इतना सामान बरामद

Gyanvapi Case Update: जिला जज ने सुनवाई में मुस्लिम पक्षकार को लगाई फटकार..कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget