एक्सप्लोरर

लखनऊ में बारिश के बीच नाले में बह गया युवक, नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

lucknow News: यूपी के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां बारिश के बीच एक युवक अपना काम करने निकला था जो पानी भरा होने की वजह से नाले में समा गया जिसे ढूंढने के प्रयास जारी हैं.

राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज क्षेत्र में शनिवार (12 जुलाई) की सुबह हुई बारिश में चालीस वर्षीय सुरेश काम पर निकला पानी जमा होने के कारण उसे खुला नाला नहीं दिखा और देखते ही देखते नाले में समा गया. युवक का फिलहाल कोई पता नहीं है. नगर निगम की लापरवाही पर वहां के लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे बड़े-बड़े नालों को खुला छोड़ने की वजह से लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है.

बारिश के बाद नाले में समाए युवक की तलाश लगातार जारी है. घण्टे बीत रहे हैं और सबकी धड़कने बढ़ती जा रही है. पूरे क्षेत्र के नाले में एसडीआरएफ की टीम ने खोज की है लेकिन शव बरामद न होने के साथ एक ओर चिंता बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर सभी को ये डर सता रहा है कि अगर फिर बारिश होगी और जलजमाव हुआ तो क्या होगा?

जनता ने खड़े किया सवाल
नगर निगम की ओर से बारिश के पहले नालों की सफाई की गई थी और नाले का स्लैब खुला छोड़ दिया गया था. स्थानीय जनता की माने तो इसे लेकर शिकायत के बावजूद न तो पार्षद ने प्रयास किया और न ही अधिकारी जागे जिससे दुर्घटना हो गई. सुरेश मजदूरी का काम करते थे और अपने काम पर निकले भी थे लेकिन नाले में समा गए पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है और वो नम आंखों से बेसुध होकर उस समाचार की प्रतीक्षा कर रही है जो इनके पति की सलामती लेकर आये.

नाले का स्लैब खुला छोड़ा गया और घटना सामने आई.लखनऊ शहर में ऐसे कई नाले हैं जहां स्लैब अव्यवस्थित है अब अगर घटना हुई है तो सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि दोषी कौन क्योंकि नियमानुसार कार्य पूरा करने के साथ ही वहां से हटने की बात होती है लेकिन यहां जनता की शिकायत के बावजूद जिम्मेदार सोते रहे. अब देखना ये भी होगा कि इस पूरी घटना पर कोई कार्रवाई सामने आती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget