एक्सप्लोरर

Watch: लखनऊ में तेंदुए ने पुलिस से झटकी बंदूक, पंजा मार कर गिराया ड्रोन, वीडियो वायरल

Leopard Attack: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को एक शादी समारोह में तेंदुए घुस गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

Lucknow leopard Attack: उत्तर प्रदेश के लखनऊ पारा में बुद्धेश्वर एमएम लॉन में चल शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक तेंदुआ लॉन के अंदर घुस गया. तेंदुए को देखते ही वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई और वो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और लॉन से भागकर सड़क पर पहुंच गए. घटना के बाद मौके पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम पहुंच गई. हालांकि वो अभी तक पकड़ में नहीं आया है. वहीं इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है. 

बताया जा रहा है कि बुधवार को लखनऊ के बुद्धेश्वर एमएम लॉन शादी समारोह चल रहा था, तभी रात क़रीब साढ़े दस बजे एक तेंदुआ शादी समारोह में घुस गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. इस जगह के कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें तेंदुआ लॉन के पहली और दूसरी मंजिल पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. तेंदुए की ख़बर मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई जिसके बाद उसे पकड़ने की कोशिश की गई. 

तेंदुए के हमले में वन विभाग के दारोगा घायल
इस दौरान मौके पर मौजूद वन दारोगा मुकद्दर अली पर तेंदुए ने हमला कर दिया, वो मैरिज लॉन में बने कमरों की छत पर उसे सर्च करने गए थे तभी तेंदुएं ने उन पर हमला कर दिया. उन्होंने बड़ी मुश्किल से तेंदुए के पंजे से खुद को छुड़ाया. इस हमले में वो घायल हो गए हैं. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर थाना पारा की फोर्स व वन विभाग की टीम मौजूद हैं. वन विभाग की टीम उसे ड्रोन से तलाश करने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक उसे पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल पाई है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज
वहीं इस घटना पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है. सपा अध्यक्ष ने कहा- 'उप्र की ‘जुमलाजीवी’ भाजपा सरकार अभी छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूँढ नहीं पाई थी कि उसके सामने अब एक और चुनौती आ गई है और वो है प्रदेश की राजधानी में ‘तेंदुए’ का हमला.

लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है. भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक रूप ये भी है कि जंगलों में इंसानों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में हिंसक जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर शहरों की तरफ़ आने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे आम जनमानस का जीवन ख़तरे में पड़ गया है.

कोई कार्रवाई होगी या सरकार ये कहकर इस घटना पर पर्दा डाल देगी कि वो तेंदुआ नहीं ‘ओवरसाइज बिल्ला’ था या फिर हो सकता है तेंदुए का नाम बदलकर ‘बड़ा बिल्ला’ रखकर मामला रफ़ा-दफ़ा कर दिया जाए.' 

इनपुट- शहनवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget