एक्सप्लोरर

लखनऊ को CM योगी का बड़ा तोहफा, 53 बीघे में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 1058 करोड़ होंगे खर्च

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बनने जा रहा यह सेंटर आधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम, विश्वस्तरीय डिजिटल पब्लिक एड्रेस सिस्टम और 300 किलोवॉट की सौर ऊर्जा आधारित पावर स्टेशन जैसी सुविधाओं से युक्त होगा.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राजधानी लखनऊ में एक और विश्वस्तरीय अधोसंरचना परियोजना को मूर्त रूप देने जा रही है. अवध विहार योजना के अंतर्गत जल्द ही इंटरनेशनल कन्वेंशन व एग्जिबिशन सेंटर का निर्माण शुरू होने जा रहा है, जिसे आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा.

नियोजन विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का खाका तैयार कर लिया है और इसे ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर 18 महीने की निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. करीब 1.32 लाख स्क्वेयर मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस सेंटर में 10,000 लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन व एग्जिबिशन सेंटर शामिल होगा. इसके अलावा 2,500 लोगों के बैठने की क्षमता वाले आधुनिक ऑडिटोरियम और चार विशाल एग्जिबिशन हॉल भी बनाए जाएंगे.

इस परियोजना पर 1058.22 करोड़ रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) खर्च किए जाएंगे. निर्माण कार्य को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा ताकि यह सेंटर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी कर सके. यह सेंटर आधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम, विश्वस्तरीय डिजिटल पब्लिक एड्रेस सिस्टम और 300 किलोवॉट की सौर ऊर्जा आधारित पावर स्टेशन जैसी सुविधाओं से युक्त होगा.

सुविधाओं से युक्त होगा परिसर. इसमें बेसमेंट में टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, बसों व अन्य बड़े वाहनों की पार्किंग की सुविधा, सर्विस रूम, ड्राइवर लाउंज, टॉयलेट ब्लॉक्स और वॉकओवर पाथ-वे का निर्माण, 35 मीटर ऊंचाई वाले चार क्लॉक टावरों की भी योजना, कस्टमाइज्ड आर्ट वर्क, एलईडी वॉल, डिजिटल साइनेज, सीसीटीवी निगरानी, वॉटर व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, फायर फाइटिंग यूनिट, वाय-फाय, और इंटीग्रेटेड बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं भी परिसर का हिस्सा होंगी. इस प्रयास से न सिर्फ लखनऊ को एक नई पहचान मिलेगी बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक आयोजनों के लिए एक नई मंजिल भी मिलेगी.

अयोध्या में महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता, बाथरूम में नहाते वक्त बना लिया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget