एक्सप्लोरर

Lucknow Hotel Fire: नोटिसों के बाद भी लेवाना होटल ने की मनमानी, इस बड़े आदेश का नहीं किया था पालन

Lucknow News: लखनऊ के होटल में लगी आग के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 14 लोग घायल हो गए हैं. अब इस मामले में अनियमितताओं को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं.

Lucknow Hotel Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज के होटल लेवाना (Hotel Levana) में लगी आग के बाद कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं. दरअसल फायर विभाग ने 16 फरवरी 2021 को ही एक अतिरिक्त स्टेयरकेस बनाने के लिए निर्देश दिए थे, इसमें शर्त थी कि यदि निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) निरस्त मानी जाएगी. वहीं फायर विभाग की ओर से पिछली नोटिस के सात माह बाद फिर 23 अक्टूबर 2021 को नोटिस जारी किया गया, जिसमें साफ आदेश थे कि पूर्व में जारी नोटिस में अतिरिक्त स्टेयरकेस बनाने की शर्त नहीं मानी गई तो कार्रवाई होगी और फायर NOC स्वतः निरस्त समझी जाएगी, हालांकि होटल समूह इस पर अनदेखी करता रहा.

होटल में दी जा रही थीं ये सुविधाएं

शुरुआती जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अवैध रूप से मानकों के विपरीत बने होटल में कई सुविधाएं दी जाती थी, जैसे होटल के ग्राउंड फ्लोर पर एक सैलून भी था. होटल के रूफ टॉप पर कैफे और बार की सुविधाएं भी दी जा रही थीं वहीं ग्राउंड फ्लोर पर बैंक्वेट हॉल और कॉन्फ्रेंस मीटिंग रूम की सुविधा थी. इसके साथ-साथ मल्टीक्विजीन रेस्टोरेंट और बार में पार्टी की सुविधा थी. इतना ही नही होटल में स्पा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती थी.

Lucknow News: लखनऊ पहुंची डांसिंग क्वीन सपना चौधरी, कोर्ट में कर सकती हैं सरेंडर, जानिए वजह

घटना में 4 लोगों की हुई मौत

वहीं अब लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है. इसके अलावा एलडीए ने होटल लेवाना सूइट्स को सील करने के भी निर्देश दिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. बताया गया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने प्रकरण की जांच के लिए सचिव की अध्यक्षता में गठित की कमेटी की है. बता दें कि ताजा जानकारी के मुताबिक इस होटल में लगी आग के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 14 लोग घायल हो गए हैं.

Shrikant Tyagi के परिवार ने पुलिस से की ये मांग, पत्नी अनु त्यागी ने सांसद महेश शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
Embed widget