एक्सप्लोरर

Hajj Yatra 2024: लखनऊ से आज हज यात्रियों की पहली फ्लाइट हुई रवाना, वाराणसी से 535 यात्री जाएंगे सऊदी

Hajj Yatra 2024: हज यात्रा आज से शुरु हो चुकी है. वहीं प्रदेश की पहली फ्लाइट लखनऊ से रवाना भी हो चुकी है. वाराणसी से इस बार 535 यात्रियों को हज यात्रा करने का अवसर मिलेगा.

Hajj 2024: लोगों के दिलों में इस बात की ख्वाहिश हमेशा रहती है कि जीवन में एक बार हज यात्रा करने का अवसर जरूर मिले. आज से हज यात्रा शुरू हो रही है और प्रदेश की पहली फ्लाइट लखनऊ से रवाना भी हो चुकी है. देश के अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में हज यात्री सऊदी अरब स्थित मदीना की यात्रा के लिए निकल रहें है. वाराणसी से भी इस बार 500 से अधिक मुस्लिम यात्री इस धार्मिक यात्रा पर निकल रहे हैं. लेकिन हज समिति की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना काल के बाद से ही वाराणसी से जाने वाले हज यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है, जिससे हज यात्री काफी निराश और मायूस है.

पूर्वांचल हज़ सेवा समिति से जुड़े अदनान खान ने बताया कि वाराणसी से इस बार हज यात्रा करने के लिए आवेदन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 571 है. जिसमें 535 यात्रियों को हज यात्रा करने का अवसर मिलेगा. इन 535 हज यात्रियों में 58 मुंबई से,  8 दिल्ली से और 3 अहमदाबाद से उड़ान भरेंगे. वहीं इससे पूर्व के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2023 में 820 हज़ यात्री जबकि 2020 कोरोना काल के बाद से ही हज यात्रियों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है. आज लखनऊ से हज यात्रा के लिए पहली फ्लाइट रवाना हो गई. . यूपी में यह यात्रा 25 मई तक चलेगी.

'अब वाराणसी से सऊदी के लिए सीधी फ्लाइट नहीं'
अदनान खान ने बताया कि 2020 कोरोना काल के बाद से ही वाराणसी से सऊदी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा को बंद कर दिया गया था. जो अब तक शुरू नहीं हो पाई है. वाराणसी से सऊदी के लिए सीधी फ्लाइट होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी से जाते थे, लेकिन अब लखनऊ और अन्य बड़े शहरों की मदद से वह हज यात्रा पर निकलते हैं. पिछले वर्ष एक बार पुनः वाराणसी से सऊदी के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो चुकी थी, लेकिन अंतिम मौके पर गो एयर की सर्विस कैंसिल हो गई. 

 2012-13 में वाराणसी से जाते थे 5000 हज यात्री 
 सन् 2012-13 में वाराणसी जनपद से ही 5000 हज यात्री इस धार्मिक यात्रा के लिए रवाना होते थे. उस समय वाराणसी में ही वाराणसी जनपद के अतिरिक्त 16 अन्य जनपद जिसमें मऊ, गाजीपुर, देवरिया,  भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, आजमगढ़, अकबरपुर, इलाहाबाद, चंदौली जिले के भी हज यात्री शामिल होते थे. वाराणसी जनपद से सऊदी के लिए सीधी फ्लाइट थी जिससे यात्रियों कों काफी सुविधा मिलती थी. लेकिन अब अलग-अलग शहरों से फ्लाइट होने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: चुनाव हार गई BJP? अखिलेश यादव ने समझाई क्रोनोलॉजी, कहा- 'लोगों ने साथ छोड़ा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget