एक्सप्लोरर

लखनऊ के इन प्रमुख चौराहों का बदला जाएगा डिजाइन, LDA ने की तैयारी, जल्द शुरू होगा काम

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर के प्रमुख चौराहों की री मॉडलिंग करेगा, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पहले से बेहतर और सुगम हो सकेगी. इस कार्य में दस करोड़ की लागत आएगी.

Lucknow Development Authority: लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर के 11 प्रमुख चौराहों को कायाकल्प करने की तैयारी में हैं. इसके तहत दस करोड़ रुपये की लागत से शहर के चौराहों की री मॉडलिंग कराई जाएगी, जिसमें यातायात में बाधा बन रहे बिजली के खंबों और ट्रैफिक सिग्नल के पोल को शिफ्ट किया जाएगा. इसके साथ ही चौराहों के आसपास के अवैध निर्माण को हटाकर यहां का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. 

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है. जिसमें बताया गया है कि- 'लखनऊ विकास प्राधिकरण तकरीबन 10 करोड़ रूपये की लागत से शहर के 11 प्रमुख चौराहों की री-मॉडलिंग कराएगा. इसमें चौराहों की रोटरी व आईलैंड को री-डिजाइन करने के साथ ही प्लेस मेकिंग के आकर्षक कार्य कराये जाएंगे.'

यातायात में अवरोध बने विद्युत पोल, बूथ व ट्रैफिक सिग्नल आदि को शिफ्ट करते हुए चौराहों के आसपास से अवैध अतिक्रमण व पार्किंग को हटाया जाएगा. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर इन चौराहों के सर्वे का काम पूरा हो गया है. जल्द ही निविदा आमंत्रित करके चौराहों के विकास एवं सौंदर्यीकरण का काम शुरू कराया जाएगा.  

इन चौराहों का होगा कायाकल्प
एलडीए जिन चौराहों का कायाकल्प करेगा उनमें आगरा एक्सप्रेस-वे के पास स्थित नरौरा चौराहा, चौक स्थित कोनेश्वर चौराहा, सर्वोदय नगर तिराहा, डालीगंज तिराहा, मवैया चौराहा, एवररेडी तिराहा, आई.आई.एम. रोड-ग्रीन कॉरिडोर तिराहा, आलमबाग तिराहा, विभूतिखण्ड स्थित मधुरिमा तिराहा, पिकेडली तिराहा और कृष्णानगर चौराहा शामिल हैं.

खबर के मुताबिक इन चौराहों में सुधार के लिए इसी महीने टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और दिसंबर महीने से इन चौराहों पर काम भी शुरू हो जाएगा. जिसके बाद इस चौराहों पर होने वाली तमाम असुविधाओं को दूर किया जाएगा. जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और ज्यादा सुगम हो सकेगी और लोगों को ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति मिलेगी. इसके साथ ही चौराहों के सौंदर्यीकरण से शहर और ज्यादा खूबसूरत लगेगा. हालांकि जब तक इन चौराहों पर काम चलेगी तब तक लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है. 

योगी सरकार को हाईकोर्ट से लगा झटका, ट्रांसफर पॉलिसी को बताया भेदभावपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget