एक्सप्लोरर

Lucknow News: डॉग लवर्स को एलडीए की सौगात, सीजी सिटी में बनेगा प्रदेश का कुत्तों के लिए पार्क, मिलेंगी ये सुविधाएं

Lucknow News: इस पार्क में पालतू कुत्तों के लिए जाॅगिंग ट्रैक, खेलने के लिए स्थान व फीचर्स, स्विमिंग पूल, पेट कियास्क, डाॅग्स सैनेटाईजेशन एरिया और डाॅग ग्रूमिंग कियास्क समेत कई आकर्षक सुविधाएं होंगी.

Dog Park In Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर के लाखों डाॅग लवर्स को नयी सौगात देने जा रहा है. प्राधिकरण सीजी सिटी में प्रदेश का पहला डाॅग पार्क बनवाने जा रहा है, जिसमें पालतू कुत्तों के लिए हर जरूरी और आकर्षक सुविधाएं होंगी. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर डाॅग पार्क की कार्ययोजना तैयारी की गई है. सोमवार को एलडीए ने इसके विकास और स्थापना के लिए टेंडर जारी कर दिया.

5 करोड़ की लागत से तैयार होगा डॉग पार्क

उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि शहर में लाखों लोगों के पास पालतू कुत्ते हैं. लेकिन, इन्हें टहलाने-घुमाने के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं है. लोगों द्वारा अपने पालतू कुत्तों को पब्लिक पार्क में ले जाने पर अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है. ऐसे में डाॅग पार्क का काॅन्सेप्ट तैयार किया गया है. उन्होंने बताया कि सीजी सिटी योजना के दक्षिणी भाग में स्थित ग्रीन पार्क की लगभग तीन एकड़ जमीन पर डाॅग पार्क विकसित किया जाएगा. यह कार्य क्षेत्रीय अवस्थापना विकास निधि से करीब पांच करोड़ छह लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा. इस पार्क में पालतू कुत्तों के लिए जाॅगिंग ट्रैक, खेलने के लिए स्थान व फीचर्स, स्विमिंग पूल, पेट कियास्क, डाॅग्स सैनेटाईजेशन एरिया और डाॅग ग्रूमिंग कियास्क समेत कई आकर्षक सुविधाएं होंगी. उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्क की ड्राईंग-डिजाइन व औद्यानिक आदि कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं.

 डॉग्स के लिए फूड कोर्ट भी होगा
अधिशासी अभियंता अवनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस पार्क में पालतू कुत्तों के खेलने व ग्रूमिंग के लिए पर्याप्त स्थान होगा. पार्क में डाॅग्स के टहलने व दौड़ने के लिए जाॅगिंग ट्रैक, बाउंड्रीवाॅल, एडमिन ब्लाॅक, पेट्स वेटनरी डाॅक्टर क्लीनिक, हार्टीकल्चर समेत वाह्य विकास कार्य कराया जाएगा. इसके अलावा पार्क में आगन्तुकों के विश्राम हेतु फर्नीचर, लाइटिंग सिस्टम, खाने-पीने हेतु कवर्ड एरिया, डाॅग्स के लिए वाॅटर बाडी, डाॅग फूडकोर्ट, डाॅग्स एसेसिरीज़ स्टोर, पुरूष/महिला ट्वायलेट ब्लॉक, फूडकोर्ट व टिकट काउंटर आदि की व्यवस्था होगी.

यह भी पढ़ें:

International Yoga Day 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में हुआ योगाभ्यास, राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी ने लिया हिस्सा

Agnipath Scheme: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'सुनहरे भविष्य की राह है अग्निपथ योजना', युवाओं से की ये अपील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget