एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में अवैध कब्जा करने वालों पर LDA का एक्शन, पूर्व आइपीएस के कब्जे पर भी चला बुलडोजर

UP News: पूर्व आईपीएस अफसर डॉक्टर कश्मीर सिंह के कब्जे से लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 35000 वर्ग मीटर की जमीन खाली करा ली. इस जमीन की कीमत 200 करोड़ रुपये थी. यह जमीन नौसेना संग्रहालय के लिए आरक्षित थी.

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने 13 दिसंबर (बुधवार) को इकाना स्टेडियम के पास बुलडोजर चलाकर 35000 वर्ग मीटर की जमीन खाली कराई. इस जमीन की कीमत 200 करोड़ रुपये थी, इस जमीन पर पूर्व आईपीएस डॉक्टर कश्मीर सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह ने बोर्ड लगाकर कब्जा कर लिया था. लखनऊ में नौसेना के लिए बनने वाले संग्रहालय का पिछले दिनों सीएम योगी ने इसी जमीन का भूमि पूजन किया था.

LDA ने खाली कराई 35000 वर्ग मीटर की जमीन
एलडीए के मुताबिक राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे इकाना स्टेडियम के करीब तीन हेक्टेयर भूमि पर चार दिवारी बनाकर पूर्व आईपीएस कश्मीर सिंह ने बोर्ड लगा कर कब्जा कर लिया था. एलडीए के वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक 35000 वर्ग मीटर भूमि को खसरा संख्या 315 बताकर अवैध कब्जा कश्मीर सिंह ने किया था. उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के साथ-साथ प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर सर्वे किया. जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि जिस भूमि को खसरा संख्या 315 बताया जा रहा है वह दूसरी भूमि है.  उन्होंने बताया कि खसरा संख्या 315 का कुछ हिस्सा बंधे में तथा कुछ हिस्सा गोमती नदी में समाहित है और कश्मीर सिंह ने एलडीए के खसरा संख्या वाली जमीन को चार दिवारी बनाकर अपनी जमीन बता दी है.

कोर्ट में विचारधीन है जमीन का मामला
इस मामले पर कश्मीर सिंह का कहना है कि यह जमीन उनकी है और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने गलत तरीके से जमीन को समतल कर दिया है. आईपीएस और उनकी पत्नी का कहना है कि 2007 में उन्होंने यह जमीन खरीदी थी और तभी से जमीन उनके कब्जे में है. उन्होंने बताया कि 2021 में एलडीए ने एसटीपी का निर्माण करवाया था. इसके बाद वह लोग कोर्ट में वाद दायर किए थे और आज भी मामला कोर्ट में लंबित है. लेकिन कल बुधवार को एलडीए ने बिना किसी सूचना और नोटिस के जमीन पर बनी चारदीवारी को तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचते ही मिलेगी भव्य राम मंदिर की झलक, मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, सरकार को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम
देहरादून में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, सरकार को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अब अमेरिका-कोरिया पहुंचेगी यूपी की भांग, किसानों की भी बल्ले-बल्ले
अब अमेरिका-कोरिया पहुंचेगी यूपी की भांग, किसानों की भी बल्ले-बल्ले
प्रतापनगर सीट पर हर चुनाव में बदलती है सत्ता, क्या इस बार टूटेगी परंपरा?
प्रतापनगर सीट पर हर चुनाव में बदलती है सत्ता, क्या इस बार टूटेगी परंपरा?

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget