एक्सप्लोरर

यूपी में घर का सपना होगा पूरा! फ्लैट्स पर एक से ढाई लाख तक की छूट, जानें- डीटेल्स

LDA Flat Scheme: लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से एलडीए का फ्लैट खरीदने पर आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है, जिसके तहत एलडीए के फ्लैट्स पर एक लाख से ढाई लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है.

LDA Flat: राजधानी लखनऊ में घर का सपना पूरा करने का सुनहरा मौका है. लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है, जिसके तहत एलडीए के फ्लैट्स पर एक लाख से ढाई लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. एलडीए की 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर ये आकर्षक छूट दी जा रही है, जिसके फायदा उठाकर आप अपने सपनों का आशियाना बना सकते हैं. ये ऑफर 31 दिसंबर तक चल रहा है.  

लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है. इसके तहत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कोई भी व्यक्ति या परिवार एक या उससे ज्यादा घर खरीद सकता है. लखनऊ शहर की प्राइम लोकेशन पर 1 BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट उपलब्ध हैं. बायर्स अपनी पसंद और जरुरत के हिसाब से फ्लैट बुक कर सकते हैं. इन फ्लैट्स की क़ीमत 23 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक है. 

एक लाख से ढाई लाख तक की छूट
इस योजना के तहत 22 लाख से ₹50 लाख तक के फ़्लैटों पर 1 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी. दूसरी कैटेगरी में 50 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक के फ्लैट्स को रखा गया है जिनपर 1.5 लाख रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. तीसरी कैटेगरी में 75 लाख से अधिक कीमत के फ़्लैट्स शामिल है जिन पर 2.5 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी. ये बंपर ऑफर 22 अक्टूबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक लागू होगा. ये सारी छूट पूर्व में दी जा रही छूट के अतिरिक्त होंगी.

सरकारी कर्मचारी इसके लिए सिर्फ 25 फ़ीसद तक भुगतान करके तुरंत फ्लैट पर कब्जा पा सकते हैं जबकि सामान्य नागरिकों 35 फीसद का भुगतान करने पर फ्लैट पर तुरंत कब्जा दे दिया जाएगा. इसके बाद 45 दिन में पूर्ण धनराशि जमा करने पर 6 फीसद तक की और छूट दी जाएगी. एलडीए ने ज्यादा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. जिस पर फोन करके अन्य जानकारियां ली जा सकती है. 

अगर आप एलडीए का फ्लैट लेना चाहते हैं और आपको सम्पत्तियों और उनके पंजीकरण को लेकर ज्यादा जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप 7081100460  नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या फिर http://ldaonline.co.in पर विजिट कर संबंधित जानकारी ले सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget