एक्सप्लोरर

लखनऊ: इन अवैध 83 अपार्टमेंट्स गिराने की तैयारी, 800 परिवारों पर आफत, 16 इंजीनियर आरोपी

सबसे बड़ी आफत फ्लैट खरीददारों को है जिन्हें कोई मुआवजा नहीं मिलेगा और ना ही विस्थापित के तौर पर इन्हें रहने की कोई जगह दी जाएगी. जिन्हें एलडीए गिराने जा रहा है वो शहर के अलग-अलग इलाकों में बने हैं.

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध 83 अपार्टमेंट को गिराने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने नाप जोख शुरू कर दिया है. जिसका भारी विरोध शुरू हो गया है. जिन अवैध 83 अपार्टमेंट को गिराने की तैयारी की जा रही है उन्हें नोटिस भी भेज दिया गया है. जो 83 अपार्टमेंट अवैध घोषित किए हैं, उनमें करीब 800 फ्लैट हैं जिनमें परिवार रह रहे हैं.

ऐसे में एलडीए का नोटिस 800 परिवारों के लिए आफत है. उनका पैसा तो डूबेगा ही, आशियाना भी छिन जाएगा. इन फ्लैट्स को बनाने में एलडीए के इंजीनियर और अफसरों की मिलीभगत रही है. घूस की मोटी रकम लेकर एलडीए के इंजीनियरों ने इनको बनने दिया. करीब दो महीना पहले अवैध निर्माण कराने के मामले में 16 इंजीनियर आरोपी पाए गए. 

कोई मुआवजा नहीं
इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भी भेजी गई, मगर दो इंजीनियरों के निलंबन के अलावा किसी अन्य पर शासन स्तर से कार्रवाई नहीं हुई है. सबसे बड़ी आफत फ्लैट खरीददारों को है जिन्हें कोई मुआवजा नहीं मिलेगा और ना ही विस्थापित के तौर पर इन्हें रहने की कोई जगह दी जाएगी. जिन्हें एलडीए गिराने जा रहा है वो शहर के अलग-अलग इलाकों में बने हैं. एलडीए से इनके मानचित्र पास नहीं हैं.

जिन अपार्टमेंटों को गिराने का नोटिस दिया गया है उनमें नजमी राजा बाजार रस्तोगी (टोला चौक), अब्बास प्रकाश सिनेमा के पीछे नक्खास, मारुफ खां बाल्दा रोड गहना गार्डेन चौक, बिलकिस बानो चौक, फैज अहमद बुनियाद बाग सहादतगंज, अनीश व जमशेद शीश महल (ठाकुरगंज), नूरजहां नेपियर रोड 2 हरदोई रोड ठाकुरगंज और अनीस व जमशेद शीश महल (सहादतगंज) हैं.

Bomb Threat: नोएडा में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, बच्चों को वापस भेजा गया घर

इन्हें गिराने की तैयारी
इसके अलावा अहमद अली तंबाकू वाले अब्दुल अजीज रोड चौक, अनवर भाई अब्दुल अजीज रोड चौक, ताज आर हिना सैयद मेहंदी अब्बास, आगामीर वजीरगंज, अरशद भदेवा सेंट जूलियस स्कूल के पास बाजार खाला, आमिर जहरा कॉलोनी डजल आइस फैक्ट्री के सामने ठाकुरगंज, मुसर्रत हुसैन हुसैनाबाद शीश महल ठाकुरगंज, सबा आब्दी शीश महल ठाकुरगंज और सिटी स्क्वायर तुलसीदास मार्ग चौक हैं.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget