एक्सप्लोरर

Lucknow Coronavirus: अब ऑनलाइन होगी हॉटस्पॉट्स की मॉनिटरिंग, कोरोना संदिग्धों को भी ऐसे किया जाएगा ट्रैक

Lucknow Coronavirus: अब ऑनलाइन होगी हॉटस्पॉट्स की मॉनिटरिंग, कोरोना संदिग्धों को भी ऑनलाइन ट्रैक किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ स्मार्ट सिटी मिशन के मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट के अंतर्गत एपिडेमिक रेस्पॉन्स सेंटर स्थापित किया गया है।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। कोरोना से जंग में लखनऊ प्रशासन ने बड़ी पहल की है। लखनऊ के कोरोना हॉटस्पॉट्स की अब ऑनलाइन निगरानी भी होगी। इसके लिए लखनऊ स्मार्ट सिटी मिशन के मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट के अंतर्गत एपिडेमिक रेस्पॉन्स सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर से न सिर्फ हॉटस्पॉट्स की निगरानी होगी, बल्कि कोरोना संदिग्धों की ट्रैकिंग भी की जाएगी। एपिडेमिक रेस्पॉन्स सेंटर की स्थापना इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में की गई है।

lucknow-coronavirus1

सैनेटाइजेशन से लेकर भोजन पहुंचने तक की मॉनिटरिंग:

लखनऊ के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने बताया कि कंट्रोल रूम में एक बड़ी स्क्रीन पर सभी हॉटस्पॉट्स को सैटेलाइट मैप पर देखा जा सकता है। यहां से हॉटस्पॉट के एक-एक घर तक देखा जा सकता है कि वहां सैनेटाइजेशन हुआ है या नहीं, खाना समय से पहुंचा है या नहीं। वहीं, नगर निगम की जो गाड़ियां खाना ले जा रही हैं या सैनेटाइजेशन के लिए जा रही हैं, उनमें व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगा है। जिससे उनकी भी मॉनिटरिंग हो रही है।

lucknow-coronavirus2

ट्रैकिंग हो गई तो थम जाएगा कोरोना वायरस का फैलना:

कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने बताया कि इस पूरे सिस्टम की मदद से कोरोना पॉजिटिव के कांटेक्ट या सस्पेक्टेड की ट्रैकिंग कर सकते हैं। अगर इनकी ट्रैकिंग हो जाएगी, तो कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। यहां से क्वारंटाइन सेंटर, अस्पताल, कम्युनिटी किचन सब की निगरानी की जा रही है।

lucknow-coronavirus3

मोबाइल एप से खुद करें स्वास्थ्य परीक्षण, जरुरत का सामान मंगाएं:
इसके साथ ही, लखनऊ वन नाम का एक मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। इस मोबाइल एप से कोई भी कोरोना का सेल्फ असेस्मेंट कर सकता है। कुछ आसान सवाल देकर जान सकते हैं कि कोरोना के लक्षण हैं या नहीं। अगर डॉक्टर की सहायता की ज़रूरत है, तो भी आसानी से मिलेगी। इतना ही नहीं, इस एप से ही जिला प्रशासन तक अपनी बात और ज़रूरत भी बता सकते हैं। जैसे खाना मिला या नहीं। राशन चाहिए या खाना। अगर कोई आसपास कोरोना संदिग्ध है तो उसकी जानकारी भी शेयर कर सकते हैं। यानी ये सिटीजन मोबाइल एप काफी काम का है। lucknow-coronavirus4 स्मार्ट फोन नहीं तो इस नंबर पर करें कॉल:
अगर आप के पास स्मार्ट फोन नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं। लखनऊ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9650682159 भी जारी किया गया है। जिसपर आप भोजन के लिए, राशन के लिए कॉल कर सकते। कोई मदद चाहिए बता सकते हैं। कमिश्नर मुकेश मेश्राम, डीएम अभिषेक प्रकाश, नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने इस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सिस्टम को बेहतर करने के सुझाव भी दिए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget