एक्सप्लोरर

Lucknow News: सीएम योगी आदित्यनाथ का तोहफा, इन खिलाडियों को मिलेगी एसी थ्री टियर में यात्रा करने की सुविधा

सोमवार को सीएम योगी के आवास पर खिलाडियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीएम ने गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में यूपी का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

UP News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है. उन्होंने कहा है कि सरकार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को शासकीय सेवा का मौका देने के लिए 2 फीसद सीटें आरक्षित की है तो पुलिस में 500 से अधिक पदों पर नियुक्ति शुरू हो गई है और अब राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवागमन के लिए रेलवे की एसी थ्री टियर कोच की सुविधा भी मिलेगी. 36वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने जा रहे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों से मंगलवार को संवाद के दौरान मुख्यमंत्री की इस घोषणा का खिलाड़ियों ने स्वागत किया है. 

सीएम ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे होनहार खिलाड़ियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह खुशी की बात है इस बार के राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की अब तक की सबसे बड़ी टीम रवाना होने वाली है. पिछली बार जहां प्रदेश ने 20 खेल स्पधार्ओं में हिस्सा लेकर 68 मेडल प्राप्त किए थे, वहीं इस बार 28 खेलों में उत्तर प्रदेश भाग ले रहा है. यह सकारात्मक बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेल के प्रति बढ़ी जागरूकता का ही परिणाम है. खेलों के इस राष्ट्रीय कुंभ में भाग लेने जा रहे 462 सदस्यीय दल को 'टीमवर्क' का मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के शानदार प्रदर्शन के प्रति विश्वास जताया.

 

Navrati 2022: मां शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ में पूरी होती है हर मनोकामना, भक्तों ने आंखों से देखा है चमत्कार

कभी कल्पना होता था स्टेडियम
खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल प्रतिस्पर्धाओं के पदक विजेताओं को शासकीय सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विगत दिवस गोरखपुर में स्टेडियम के लोकार्पण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम कभी कल्पना हुआ करता था. आज गांव, शहर में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम बनवाये जा रहे हैं. हर गांव में खेल के मैदान, ओपन जिम का विकास हो रहा है. युवक और महिला मंगल दल से युवा जुड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की कोशिशों के क्रम में ही ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों के पदक विजेताओं के भव्य सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह क्रम आगे भी जारी रहेगा. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को 'विधायक खेलकूद प्रतियोगिता' की योजना के बारे में भी बताया.

निजी एकेडेमी कर रही हैं अच्छा काम
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार बहुत जल्द ग्राम, विकास खंड, विधानसभा, जिला और कमिश्नरी स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन करने जा रही है. अंत में सभी 18 कमिश्नरी के खिलाड़ियों के बीच प्रदेश स्तर की स्पर्धा होगी, जिसके बाद सभी को सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश की शानदार टीम बनाने के लिए खेल विभाग, कोच और मैनेजरों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल-संस्कृति के विकास में निजी खेल अकादमियों की भूमिका को भी सराहा. उन्होंने कहा कि शासन द्वारा की जाने वाली कोशिशों के अलावा बहुत सी निजी एकेडमी अपने स्तर भी अच्छा काम कर रही हैं, इन्हें हर जरूरी प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने खेल विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश की खेल नीति में निजी स्पोर्ट्स एकेडेमी को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक प्रावधान जरूर किए जाएं.

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में सभी खिलाड़ियों, उनके कोच और टीम मैनेजरों ने अपना परिचय देते हुए अपनी खेल विधा के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक पदक विजेता ललित कुमार उपाध्याय के साथ-साथ खिलाड़ी रोहन विश्नोई, प्रीति दुबे, राजकुमार पाल और सूरज कुमार को स्पोर्ट्स किट देकर उनका उत्साहवर्धन किया.

UP Politics: आज से लखनऊ में शुरू होगा सपा का दो दिवसीय अधिवेशन, कल होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget