एक्सप्लोरर

योगी सरकार की जल संरक्षण पर खास नजर, यूपी में बूंद-बूंद सहेजने की चल रही तैयारी

UP News: संभावित जल संकट को देखते हुए योगी सरकार बूंद-बूंद पानी को बचाने की गंभीर तैयारी में जुट गई है. इसके लिए खेत तालाब योजना, अमृत सरोवर योजना, गंगा तालाब योजना जैसे कई योजना चल रही हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल संकट को भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती मानते हुए बूंद-बूंद पानी को बचाने की गंभीर तैयारी में जुट गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस अभियान में विशेष रुचि ले रहे हैं. यही कारण है कि खेत तालाब योजना, अमृत सरोवर योजना, गंगा तालाब योजना और सूखी पड़ी नदियों को फिर से जिंदा करने जैसी कई योजनाएं प्रदेश में तेज़ी से चलाई जा रही हैं. राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बारिश का एक-एक कतरा जमीन में समा जाए और भूजल स्तर को बेहतर बनाया जा सके.

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा. जुलाई से सितंबर तक होने वाली बारिश देश में 70 से 80 प्रतिशत पानी देती है, लेकिन जल संकट का असली कारण बारिश की कमी नहीं, बल्कि उसके प्रबंधन की कमी है. इस बात को केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी स्वीकार किया है. उन्होंने कहा था कि देश में जल संकट पानी की कमी से नहीं बल्कि उसके सही इस्तेमाल ना होने की वजह से है. इसी सोच के साथ ‘कैच द रेन’ और अटल भूजल योजना शुरू की गई थी.

नए मकान की अनुमति के लिए माननी होगी यह शर्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने गांवों और शहरों में जल संरक्षण को अनिवार्य कर दिया है. नए मकानों की अनुमति अब तभी मिलेगी जब उसमें वर्षा जल संचयन की व्यवस्था होगी. तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में यूपी को पहला स्थान मिलना इस बात का प्रमाण है कि राज्य इस दिशा में कितनी तेजी से काम कर रहा है.

खास बात यह है कि खेत तालाब योजना के तहत सरकार ने 8,500 तालाब बनाने का लक्ष्य रखा है, जिससे धान और मक्का की पैदावार में करीब 12% की बढ़ोतरी की उम्मीद है. इसी तरह अमृत सरोवर योजना के तहत हर जिले में 75 तालाब बनाए जा रहे हैं, और इसमें भी उत्तर प्रदेश देश में अव्वल है.

बुंदेलखंड से शुरू हुई थी खेत तालाब योजना
बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में जहां पिछले 77 सालों में औसत बारिश में 320 मिमी की कमी आई है, वहां जल संरक्षण को लेकर सरकार विशेष सक्रिय है. खेत तालाब योजना की शुरुआत भी यहीं से हुई थी. सरकार ने यहां सिंचाई के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खुद जल संरक्षण में गहरा लगाव है. उनके गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में वर्षा जल संचयन की उन्नत तकनीक से टैंक बनाए गए हैं, जहां पानी को साफ कर जमीन में भेजा जाता है ताकि भूजल स्तर सुधरे.

जल संरक्षण का सबसे बड़ा लाभ यह है कि भूजल स्तर बेहतर होगा, सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, पशुओं को पीने के लिए पानी रहेगा और पेयजल की समस्या कम होगी. मौसम की अनिश्चितता और लगातार बदलते बारिश के पैटर्न को देखते हुए यह समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: कोविड 19 के बढ़ते केस को लेकर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget