एक्सप्लोरर

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, बोले- बेनकाब हो रहे हैं गरीबों की लाश पर राजनीति करने वाले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों ने आजादी के बाद से गरीबों का कभी भला चाहा ही नहीं. इनके लिए गरीब और गरीबी उन्मूलन का नारा सिर्फ वोट बैंक रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबी और गरीबों की लाश पर राजनीति करने वाले कभी गरीबों के हितैषी नहीं हो सकते. ऐसे लोग बेनकाब हो रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर बांगरमऊ (उन्नाव) विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे.

सरकार सख्ती से पेश आएगी बैठक के दौरान सीएम विपक्षी दलों पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि, "इन लोगों ने आजादी के बाद से गरीबों का कभी भला चाहा ही नहीं. इनके लिए गरीब और गरीबी उन्मूलन का नारा सिर्फ वोट बैंक रहा. आज भी इनकी मानसिकता जस की तस है. लिहाजा, गरीबों की लाश पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे. ऐसे चेहरे बेनकाब हो रहे हैं. सरकार एक-एक को पहचानकर कर उनसे कानून के अनुसार बेहद सख्ती से पेश आएगी."

यूपी के बारे में बारे में नजरिया बदला है मुख्यमंत्री ने कहा कि, "हमारी सोच बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता से सबकी तरक्की, सुरक्षा और सुशासन की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई और मार्गदर्शन में लगातार हम ये कर भी रहे हैं. पिछले छह सालों में देश में और करीब साढ़े तीन वषों में उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र (बुनियादी संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी, निवेश आदि) में अभूतपूर्व विकास हुआ है. इस आमूल-चूल बदलाव से उत्तर प्रदेश के बारे में नजरिया बदला है."

राष्ट्र सर्वोपरि है सीएम ने कहा कि, "हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और राजनीति सेवा का जरिया. विपक्ष के लिए राजनीति दुकानदारी है. अपनी दुकान चलाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं. सीएए के विरोध से लेकर हाल की कुछ घटनाएं इसका सबूत हैं. वह हर चीज को जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के चश्मे से देखते हैं. समाज को बांटकर अपना वोट बैंक बनाए रखने के लिए ये कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं. पर इनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे."

उन्नाव की धरती का पौराणिक महत्व योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "उन्नाव की धरती का पौराणिक महत्व है. चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे महान रचनाकार की ये जन्मभूमि है. मां गंगा का सानिध्य गौरव की बात है. ऐसे महान लोगों की धरती का होना और उनसे जुड़ना खुद में गौरव की बात है. संयोग से कुछ दिन पहले उन्नाव दौरे के दौरान कई लोगों से मेरी निजी मुलाकात भी हुई थी."

विकास में बाधक ताकतों को करें बेनकाब  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि, "विकास में बाधक ताकतों को बेनकाब करें. आप जिस विचारधारा से हैं, आप जिस नेतृत्व से प्रेरणा और मार्गदर्शन पाते हैं, उसकी विपक्ष से कोई तुलना नहीं है. आपकी ताकत और एकजुटता के नाते आपकी जीत सुनिश्चत है."

यह भी पढ़ें:

हाथरस में कथित गैंगरेप मामले में शुरुआत से लेकर अबतक क्या-क्या हुआ, पढ़ें सिलसिलेवार सारे घटनाक्रम

रायबरेली: शहीद शैलेंद्र सिंह की अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम, बूढ़े पिता ने कांपते हाथों से दी मुखाग्नि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget