एक्सप्लोरर

BJP Samajik Sammelan: सीएम योगी ने बताया "मैं आ रहा हूं..." का मतलब, विरोधियों पर किए तीखे वार 

UP Politics: लोधी समाज के सम्मेलन में सपा और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा के "मैं आ रहा हूं.." का मतलब है अपहरण, गुंडागर्दी, अराजकता, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार.

BJP lodhi Samaj Sammelan: भाजपा (BJP) के सामाजिक सम्मेलनों (Samajik Sammelan) की कड़ी में मंगलवार को लोधी समाज का सम्मेलन हुआ. इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सरकार के काम तो बताए लेकिन साथ ही विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस (Congress), सपा (SP), बसपा (BSP) सबको मौका दिया. बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा की एक दिल्ली वाले हैं जिन्होंने कोरोना काल में यूपी, बिहार (Bihar) वालों को ही भाग दिया था. छोटी सी दिल्ली (Delhi) संभाल नहीं पाए, अब विधानसभा का चुनाव (Assembly Elections) आया तो यूपी नजर आ रहा है. जो पहले राम को गाली देते थे, अब लगा राम के बिना नैय्या पर नहीं होने वाली तो अयोध्या (Ayodhya) आ रहे है. उन्होंने कहा कि विपक्षियों में कोई ऐसा नहीं जिसने 6 दिसंबर को कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को कोसा ना हो. 

पहले इफ्तार पार्टी की होड़ लगती थी
सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा के "मैं आ रहा हूं..." का मतलब है अपहरण, गुंडागर्दी, अराजकता, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार. भाजपा सरकार 2017 में आई, पहला काम कर्ज माफी और एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया. सपा 2012 में आई तो पहला काम राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के मुकदमे वापस लेने का काम किया. उन्होंने कहा कि पहले होड़ लगती थी कि कौन कितनी इफ्तार की पार्टी देगा, अब ऐसा नहीं होता है. सेक्युलर स्टेट है तो सबका समान है. पहले होली, महाशिवरात्रि, पर्व त्योहार पर कर्फ्यू लग जाता था. एक तरफ त्योहार, एक तरफ प्रशासन का डंडा, लेकिन अब ऐसा नहीं है.

UP Politics: सपा नेता ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुलासमानों को डराया और धमकाया जा रहा है

देश, समाज मायने नहीं रखता
सीएम योगी ने कहा कि जब कोई आपराधिक मानसिकता से काम करता तो सामाजिक ताने-बाने को छिन्नभिन्न करता है, जैसा 2017 के पहले दिखता था. इनके लिए देश, समाज मायने नहीं रखता, ये देश की कीमत पर राजनीति करते हैं. ये त्योहार के पहले दंगे भड़काने वालो को प्रोत्साहित करते हैं फिर कर्फ्यू लगाते हैं. कोरोना में सबने देखा कि या तो केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही थी या भाजपा और स्वयंसेवक संघ का सेवक. बाकी सभी होम क्वारन्टीन में थे. इनको आइसोलेशन में ही भेजना होगा. 

कल्याण सिंह का किया जिक्र
सीएम योगी ने अपने भाषण में कई बार पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लोक नेता और जन नेता कैसा होता है ये देखना हो तो कल्याण सिंह जी की अंतिम यात्रा में उमड़े जन सैलाब को याद करें. लेकिन ये ऐसे ही नहीं होता. उन्होंने देश के लिए जीवन समर्पित किया, सीएम ने कहा कि कल पीएम ने 9 मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जिसमें एक वीरांगना अवंति बाई लोधी के नाम पर है. पहले कोई एटा में मेडिकल कॉलेज की बात नहीं करता था. प्रदेश में 3 महिला पीएसी बटालियन की स्थापना करनी थी उसमें एक वीरांगना अवंति बाई के नाम पर है. अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का नाम कल्याण सिंह के नाम पर किया है, जल्द वहां उनकी भव्य प्रतिमा भी लगेगी.

ये भी पढ़ें:

Crime News: तमंचे की नोक पर महिला के साथ किया रेप, दीवार फांदकर घर में घुसे थे आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget