एक्सप्लोरर

चारबाग स्टेशन पर सर्द रात में यात्रियों पर पानी फेंकने के Viral Video पर बोले DRM- बढ़ा-चढ़ा कर...

Lucknow News: लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर सर्द रात में सो रहे यात्रियों पर सफाई कर्मी ने पानी फेंका, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस पर अब डीआरएम ने सफाई दी है.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें सर्द रात में स्टेशन पर सो रहे यात्रियों पर सफाई कर्मी ने पानी फेंक दिया. इस घटना को लेकर लोगों के बीच बेहद तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसने भी वो वीडियो देखा वो हैरान रह गया है कि कैसे सर्दी के मौसम में लोगों पर पानी फेंका जा सकता है. इस वीडियो को लेकर एबीपी न्यूज ने हकीकत जानने की कोशिश की और स्टेशन पर यात्रियों से लेकर रेलवे अधिकारियों तक से बात की. 

इस पूरी सच्चाई को जानने ABP न्यूज़ की टीम जब चारबाग स्टेशन पहुंची, तो वहां बड़ी संख्या में यात्री अपने ट्रेन का स्टेशन पर इंतज़ार करते हुए दिखाई दिए. जब इन लोगों से स्टेशन पर पानी फेंकने वाले वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये बेहद अमानवीय था, सर्दियों में स्टेशन पर सो रहे लोगों पर ऐसे पानी नहीं फेंकना चाहिए. उन्होंने इस मामले की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
जब एबीपी न्यूज स्टेशन पर घूम रही थी तभी प्लेटफॉर्म पर ही एक सफाई कर्मी भी मिल गया. जब उससे इस बारे में सवाल किया गया तो उसने कहा कि प्लेटफॉर्म पर पानी छिड़का जाता है ऐसे फेंका नहीं जाता है. हो सकता है उस दौरान किसी पर थोड़े बहुत छीटें चले गए हो. दिन में भीड़ होने की वजह से सफाई करना मुश्किल होता है. इसलिए अक्सर रात को ही सफाई की जाती है. 

इस बारे में डीआरएम सचिन्द्र मोहन शर्मा से जब पूछा गया तो उन्होंने इस मामले को ग़लत बताया और कहा कि वीडियो में बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पूरी तरह सच के करीब नहीं दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के साथ छेडछाड़ की गई है और पानी फेंकने की जा बात है वो सही नहीं है. इसे बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जा रहा है.

महिलाओं के लिए संन्यासी बनना नहीं है आसान, करनी पड़ती है कठिन तपस्या, पहनने पड़ते हैं ये कपड़े

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget