एक्सप्लोरर

Lucknow में बदलेंगे बस अड्डों के नाम, चारबाग, कैसरबाग और आलमबाग को मिलेगी नई पहचान

Lucknow Bus Stand: सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि प्रदेश के तमाम बस अड्डों का नाम बदला जाएगा. आने वाले दिनों में कई बस अड्डों के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों के नाम पर होगा.

Lucknow Bus Stand Name Changed: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में जल्द ही बस अड्डों का नाम बदलने की तैयारी हो रही है. इन बस अड्डों के नाम अब स्वंतत्रता सेनानियों के नाम से रखे जाएंगे. जिसके तहत लखनऊ का चारबाग बस अड्डा (Charbagh Bus Stand) आने वाले दिनों में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल (Ram Prasad Bismil) और कैसरबाग बस अड्डा बेगम हजरत महल (Begum Hazrat Mahal) के नाम से जाना जाएगा. इसी तरह आलमबाग बस अड्डा (Alambagh Bus Stand) वीरांगना ऊदा देवी और अवध बस अड्डा ठाकुर रौशन सिंह के नाम से पहचाना जाएगा.

ये सिलसिला सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि प्रदेश के तमाम बस अड्डों के लिए चलेगा. आने वाले दिनों में प्रदेश के कई बस अड्डों के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे. लखनऊ के इन 4 बस अड्डों का नाम बदलने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट परिवहन निगम को भेज दी है. अब इस रिपोर्ट को शासन में भेजा जाएगा जिसके बाद बस अड्डे के नामकरण की प्रक्रिया पूरी होगी. 

स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर होगा नाम

परिवहन विभाग ने अक्टूबर में ये फैसला लिया था कि प्रदेश के सभी बस अड्डों के नाम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किया जाएगा. इसके बाद 15 अक्टूबर को प्रमुख सचिव परिवहन ने इसे लेकर पत्र लिखा था. 25 नवंबर को लखनऊ में डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने इसे लेकर बैठक की और लखनऊ के 4 बस अड्डों का नामकरण करने की संस्तुति की. असल में सरकार की मंशा है कि लोग और भावी पीढ़ियां इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास और उनकी कुर्बानी को जाने. उन्हें पता चले कि देश की आजादी के लिए किस तरह इन लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी. 

जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट
परिवहन निगम के लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि लखनऊ के बस अड्डे को लेकर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मिल गई है. इस क्षेत्र के अधीन अन्य जिलों की रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी. इसके बाद यह सभी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएंगी. बस अड्डों का नामकरण करने के लिए अंतिम निर्णय शासन स्तर से लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: चंपत राय ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए की राहुल गांधी की तारीफ, कांग्रेस बोली- 'परिवर्तन का संकेत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget