एक्सप्लोरर

UP Politics: 'समाजवाद और समाजवादी पार्टी दोनों में है अंतर', बसपा MLA ने वाकआउट को लेकर सपा पर साधा निशाना

UP News: समाजवादी पार्टी के वाकआउट पर उमाशंकर सिंह ने कहा कि दो चीजें हैं समाजवाद और समाजवादी पार्टी. दोनों में अंतर है, कोई जरूरी नहीं कि जो समाजवादी पार्टी का विधायक होगा वही समाजवादी हो सकता है.

Lucknow News: बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में विशेषाधिकार समिति है, उसके विशेष अधिकार है. यह बहुत पुराना मामला है उस समय माता प्रसाद पांडे विधानसभा अध्यक्ष थे. उस समय की कार्रवाई है, निर्णय उसी समय दिया जा चुका था आज उसको अमलीजामा पहनाया गया. अभी विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलीय नेताओं से पहले परामर्श लिया, हम सभी ने कहा कि जो उचित हो आपने निर्णय लें हम आपके साथ हैं.

बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि हमने भी फोटो वीडियो देखें हैं और निश्चित रूप से उस समय जो भी पुलिस के अधिकारी रहे, उनका बहुत गलत आचरण रहा. एक विधायक अगर जनहित की समस्या लेकर शांतिप्रिय तरीके से पत्रक देने जाता है और उसके साथ इस तरह से व्यवहार उचित नहीं है. आज उन लोग को पेश किया गया तो उन सभी ने माफी मांगी. इसे देखते हुए उन्हें आज रात 12 बजे तक कारावास की सजा दी गई है, बहुत कड़े प्रावधान भी है. इसके बाद एक संदेश देने की कोशिश की गई है.

वाकआउट को लेकर सपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के वाकआउट पर उमाशंकर सिंह ने सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दो चीजें हैं समाजवाद और समाजवादी पार्टी. दोनों में अंतर है, कोई जरूरी नहीं कि जो समाजवादी पार्टी का विधायक और कार्यकर्ता होगा, वही समाजवादी हो सकता है. समाजवाद किसी में भी हो सकता है. समाजवाद का मतलब यह नहीं कि वह समाजवादी पार्टी है अगर समाजवादी पार्टी के लोग इसे हाईजैक करके चल रहे हो. वह कहे कि हम ही लोग समाजवाद के पुरोधा है तो यह हास्यास्पद होगा. आज नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव इस बात पर उंगली उठा रहे हैं तो कल अच्छा अवसर था जब नेता सदन में बोल रहे थे. उनको होना चाहिए था, वह अपना सप्लीमेंट्री करते.

उमाशंकर सिंह ने आगे कहा कि वाकआउट तो सिर्फ बहाना था कि कैसे मीडिया में सुर्खी बने, वॉकआउट का कोई कारण नहीं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपकी बात सुनेंगे, लेकिन पहले अगला प्रश्न लगा है, उसे लेने दीजिए. जिस समय पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई को लेकर बात हो रही थी तो यह लोग समाजवाद की परिभाषा को लेकर वाकआउट कर चुके थे. विधानसभा अध्यक्ष ने लॉबी में चाय कॉफी की व्यवस्था कराई है तो ये सब कॉफी पी रहे होंगे.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या अतीक अहमद को मिल रहा सपा का समर्थन? सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बयान ने बढ़ाई हलचल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget