एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: भाजयुमो को मिशन 24 के लिए यूपी में मिला 3 बड़ा टास्क, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का आह्वान

Lok Sabha Election 2024: भाजयुमो को लोकसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीजेपी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर 2024 के लिए 2014 और 2019 की तुलना में लक्ष्य बड़ा है.

Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी अभी से जुट गई है. बीजेपी का फोकस यूथ पर रहने वाला है. लखनऊ में आयोजित भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से संकेत मिल गया. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं. बीजेपी ने 2024 के लिए 2014 और 2019 की तुलना में लक्ष्य बड़ा रखा है. एक महीने तक चलनेवाले महा जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी जिम्मेदारी भाजयुमो को सौंपी गई है. भाजयुमो के सदस्य लाभार्थियों से संवाद और नए वोटर्स को साथ जोड़ने का काम करेंगे.

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

पूरे प्रदेश में 7,8, 9 और 10 जून को वोटर रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत वोटर्स का का रजिस्ट्रेशन कराने में कार्यकर्ता मदद करेंगे. जून के आखिरी हफ्ते में यूथ का बड़ा सम्मेलन भी बीजेपी कराएगी. भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने  25 लाख लाभार्थियों से संवाद करने की जिम्मेदारी सौंपी है. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भाजयुमो बाइक यात्रा निकालकर एक महीने तक बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साफ कर दिया कि भाजयुमो की जिम्मेदारी 2024 के लोकसभा चुनाव में और ज्यादा बढ़ने वाली है. सांसद तेजस्वी सूर्या ने भाजयुमो को क्रेडिट नहीं मिलने की शिकायत की.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बड़ी जिम्मेदारी

उन्होंने 2024 में भी तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम की कुर्सी पर बिठाने के लिए भाजयुमो का आह्वान किया. बीजेपी सांसद ने कहा कि भाजयुमो को लोकसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटना है. भाजयुमो के प्रभारी और बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने जिम्मेदारी को पूरा करने का आश्वासन दिया. बीजेपी 2024 में युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम कर रही है. 80 लोकसभा सीटों पर युवा वोटर्स की भूमिका काफी अहम रहनेवाली है. भाजयुमो के कंधे पर सवार होकर बीजेपी युवाओं में पैठ बढ़ाना चाहती है. भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सांसद तेजस्वी सूर्या और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हुए. 

Atiq Murder Case: अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपियों से SIT फिर करेगी पूछताछ! इन 8 सवालों के जरिए तलाशेगी सुराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget