एक्सप्लोरर

UP News: किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए बीजेपी का प्लान तैयार, 16 अगस्त से शुरू होगा महाअभियान

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए बीजेपी ने मास्टर प्लान तैयार किया है. इसके लिए 40 टीम तैयार की गई हैं.

UP News: 2022 के मद्देनजर भाजपा का ध्यान किसानों पर है. इसके लिए भाजपा 16 अगस्त से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है. इस अभियान की जिम्मेदारी मिली है भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को. अभियान के दौरान एक तरफ जहां किसानों को उनके लिए केंद्र और राज्य सरकार के काम बताए जाएंगे तो वहीं दूसरी ओर कृषि बिल के फायदे. किसानों से उनकी समस्याएं सुन समाधान का रास्ता भी निकाला जाएगा. इतना ही नहीं किसान मोर्चा जल्द ही गन्ने का मूल्य बढ़ाने, कोरोना काल को देखते हुए किसानों को ट्यूबवेल के बिल में राहत देने का भी प्रस्ताव देने की तैयारी में है.

विरोधी अफवाह फैला रहे हैं

किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि, कुछ विदेशी एजेंसी और विरोधी अफवाह फैला रहे हैं कि, किसान नाराज हैं. किसान आंदोलन को किसानों का समर्थन नहीं. कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, जो किसानों को भ्रमित कर रहे हैं. कामेश्वर सिंह ने बताया कि, अभियान किसनों से संपर्क, संवाद और संबंध पर केंद्रित होगा. किसानों के मन में कृषि बिल को लेकर भ्रम फैलाया गया उसे दूर करेंगे. उनकी उचित समस्याएं सुन समाधान का प्रयास होगा. अभियान के तहत 16 से 22 अगस्त तक 104 गन्ना बहुल किसानों की विधानसभा में संवाद कार्यक्रम चलाएंगे. 

बनाई जाएंगी 40 टीम

इसके लिए 40 टीम बनाई गई हैं. इनमे भाजपा के किसान नेता, कृषि मंत्री, ग्राम्य विकास मंत्री, गन्ना मंत्री भी शामिल हैं. किसानों को कृषि बिल के फायदे बताएंगे. इसके बाद 24 से 26 अगस्त के बीच 200 किसान नेताओं को लखनऊ बुलाया जाएगा. यहां उनसे संवाद कर समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे. इसके बाद इन किसान नेताओं की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराने का प्रयास रहेगा. अंतिम चरण में 15 सितंबर से पहले एक बड़ी किसान पंचायत या चौपाल का आयोजन होगा. ये पंचायत या चौपाल मेरठ या पश्चिमी यूपी में कहीं होगी. उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत अन्य लोग शामिल होंगे. कामेश्वर सिंह ने कहा कि गन्ना मूल्य बढ़वाने का भी प्रयास होगा और बिजली बिल में राहत का भी. हालांकि बहुत कुछ सरकार की वित्तीय स्थिति पर निभार करेगा जिसे समझना होगा.

ये भी पढ़ें.

BJP ने बीएसपी से आए जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निकाला, रीता बहुगुणा की शिकायत पर हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलला के दर्शन करने जा रहे UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट, पुलिस और नेताओं के बीच बातचीत
रामलला के दर्शन करने जा रहे UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट, पुलिस और नेताओं के बीच बातचीत
उत्तराखंड: 250 ड्रोन अनुबंध का दावा बना रहस्य, कृषि विभाग ने कहा- कोई फाइल ही नहीं बनी
उत्तराखंड: 250 ड्रोन अनुबंध का दावा बना रहस्य, कृषि विभाग ने कहा- कोई फाइल ही नहीं बनी
काशी विश्वनाथ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, सावन के महीने में VIP दर्शन पर रहेगी रोक
काशी विश्वनाथ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, सावन के महीने में VIP दर्शन पर रहेगी रोक
'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!
'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget