एक्सप्लोरर

Lucknow News: बीबीडी यूनिवर्सिटी की 60 से अधिक छात्राओं की रात में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती

UP News: बीबीडी यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर एसएम कामिल रिज़वी ने बताया कि फ़ूड पॉइज़निंग के लक्षण दिखने पर सुबह करीब 3 बजे लोहिया संस्थान और चंदन हॉस्पिटल में छात्राओं को भर्ती कराया गया था.

Lucknow News: लखनऊ (Lucknow) की बीबीडी यूनिवर्सिटी की 60 से अधिक छात्राओं की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इन सभी को लूज मोशन, उल्टी की समस्या होने लगी. तत्काल सभी को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और चंदन हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती किया गया हालांकि बाद में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज किया गया. 42 छात्राओं को लोहिया संस्थान लाया गया जबकि बाकी छात्राओं को चंदन अस्पताल ले जाया गया था.

बीबीडी यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर एसएम कामिल रिजवी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखने पर सुबह करीब 3 बजे लोहिया संस्थान और चंदन हॉस्पिटल में छात्राओं को भर्ती कराया गया था. ये सभी छात्राएं विश्विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं. डॉ. रिज़वी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 3 सदस्यीय समिति गठित की है. इसके अलावा होस्टल मेस के संचालक को निलंबित किया गया है.

सभी छात्राओं को किया गया डिस्चार्ज
एसएम कामिल रिज़वी ने बताया कि विश्वविद्यालय में 4 गर्ल्स हॉस्टल हैं जहां करीब 800 छात्राएं हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन इस पहलू को भी देख रहा कि अगर खाना गड़बड़ था और सभी छात्राओं ने खाया तो इन 60-65 छात्राओं की ही तबियत क्यों बिगड़ी. अब कमेटी सभी पहलुओं पर जांच करेगी. दरअसल, बीबीडी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार रात संस्थापक दिवस का जश्न मनाने को लेकर स्टार नाईट का आयोजन हुआ था. 

इस कार्यक्रम के बाद अचानक छात्राओं की रात में तबियत बिगड़ी. लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ एपी जैन ने बताया कि 38 छात्राओं को रात में अस्पताल लाया गया था जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया. इसके बाद शनिवार दिन में 4 और छात्राओं को अस्पताल लाया गया है. उनको भी प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. किसी की हालत गंभीर नहीं थी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'सत्ता पाने के लिए भटक रही अखिलेश यादव की आत्मा', सपा अध्यक्ष पर ब्रजेश पाठक का तंज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget