एक्सप्लोरर

UP के इस रूट पर नेशनल हाईवे से हटाए जाएंगे टोल प्लाजा! शुरू होगा ये सिस्टम, ऐसे कटेंगे पैसे

Lucknow Ayodhya Highway: इस योजना के तहत हाईवे पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्नाइजेशन (ANPR) को स्कैन करने वाले कैमरे हाईवे पर लगाए जाएंगे. ये कैमरे सैटेलाइट से कनेक्ट होंगे.

Lucknow Ayodhya Highway: लखनऊ-अयोध्या हाईवे को जल्द ही टोल प्लाजा हटाए जाने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत इस हाईवे पर टोल प्लाजा की जगह नई टोल व्यवस्था शुरू की जाएगी. इसमें फिक्स टोल की जगह आप जितनी दूरी तक हाईवे को चलने के लिए इस्तेमाल करेंगे, उतना ही वाहन चालक को टोल देना होगा. इस नई तकनीक में जीपीएस और सैटेलाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. जिससे ऑटोमैटिक आपका टोल टैक्स कट जाएगा. 

ये योजना सबसे पहले लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर ट्रायल के तौर पर लागू की जाएगी. इसके तहत जल्द ही इस रूट पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्नाइजेशन (ANPR) को स्कैन करने वाले कैमरे हाईवे पर लगाए जाएंगे. ये कैमरे सैटेलाइट से कनेक्ट होंगे. जिसकी मदद से आप जितना हाईवे पर यात्रा करेंगे आपको उतना है टोल टैक्स चुकाना होगा. टोल की दर किमी के आधार पर तय होगी.

यात्रा की दूरी के आधार पर कटेगा टोल 
इस नई व्यवस्था में नेशनल हाईवे पर पहले 20 किमी तक निशुल्क ट्रैवलिंग की जा सकेगी. इसके बाद आगे की टोल शुरू हो जाएगा, सैटेलाइट द्वारा वाहनों की तय की गई दूरी के आधार पर पैसे कट जाएंगे. ये पूरी प्रक्रिया ठीक उसी तरह होगी जैसे फास्ट टैग चलता है. जो सीधे आपके बैंक खाते से जुड़ा होगा. हाईवे खत्म होते ही धनराशि आपके खाते से कट जाएगी और उसका मैसेज आपके फ़ोन पर आ जाएगा. 

वर्तमान समय में आपको हाईवे पर 60 किमी की दूरी तय करने पर टोल टैक्स देना होता है, जिसके लिए जगह-जगह टोल प्लाजा बनाए गए हैं. लेकिन, सड़क परिवहन विभाग की कोशिश है कि अगले 5-10 सालों में टोल प्लाजा हटा दिए जाएं और उनकी जगह ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइटल सिस्टम (GNSS) शुरू कर दिया जाए. इससे टोल टैक्स का पैसा सीधे सरकार के राजस्व में आ जाएगा.   

इसके लिए फास्ट टैग की तरह गाड़ियों में ऑन बोर्ड यूनिट डिवाइस लगाए जाएंगे. जो यात्रा की सटीक दूरी तय करेंगे. शुरूआत में ये योजना लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर लागू करने की तैयारी की गई है. ये फ़िलहाल ट्रायल के तौर पर शुरू की जाएगी. अगर ये सफल रहती है तो फिर दूसरे नेशनल हाईवे पर भी इसे लागू किया जा सकेगा. इसके लिए परिवहन विभाग के द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है.

CM योगी को किसने दी बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मारने की धमकी, जानिए कौन है फातिमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget