एक्सप्लोरर

Lucknow Building Collapse: अलाया अपार्टमेंट की फाइलें गायब, LDA अधिकारियों की मिलीभगत आई सामने

Building Collapse: उत्तर प्रदेश में लखनऊ विकास प्राधिकरण और बिल्डरों के बीच फायदे के लिए लेनदेन का मामला सामने आया है और इस भ्रष्टाचार का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ा है.

Lucknow News: लखनऊ के अलाया अपार्टमेंट (Alaya Apartment) से जुड़ी फाइलें लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) से गायब हो गई हैं. एलडीए सूत्रों का कहना है कि अपार्टमेंट ढहने के बाद इससे जुड़ी 8 फाइलों का पता नहीं चल रहा है. यह भी पता चला है कि यजदान बिल्डर ने एलडीए के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को अपार्टमेंट में फ्लैट तोहफे में दिए थे. उधर, अपार्टमेंट मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद तारिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. अलाया अपार्टमेंट का निर्माण कार्य वर्ष 2011 में शुरू हुआ था. 

अपार्टमेंट गिरने के बाद जब एलडीए में फाइलें खंगाली गई तो कई फाइलें गायब मिलीं. एलडीए सूत्रों के मुताबिक आठ फाइलें ऐसी हैं जिनका कोई अता-पता नहीं है. फिलहाल, एलडीए ने तीन इंजीनियरों को चिह्नित किया है जो अपार्टमेंट के निर्माण कार्य के दौरान वहीं तैनात थे और फाइलों पर भी उन्होंने ही हस्ताक्षर किए थे. इन तीनों इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. 

तोहफे में मिली थी फ्लैट, अब कर्मचारियों को किया गया चिह्नित
एलडीए सूत्रों का यह भी कहना है कि यजदान बिल्डर ने अवैध अपार्टमेंट बनाने के लिए एलडीए के कुछ अफसरों और कर्मचारियों को तोहफे में फ्लैट दिए थे. इन अफसरों और कर्मचारियों को भी चिह्नित किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक एलडीए के कुछ अफसरों की संपत्ति की जांच भी कराई जा रही है. इस बीच, हजरतगंज कोतवाली की पुलिस ने अपार्टमेंट गिरने के मामले में दूसरे आरोपी तारिक को भी गिरफ्तार कर लिया है. तारिक समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर का भतीजा है. इससे पहले हादसे के कुछ घंटे बाद पुलिस ने शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश मंजूर को मेरठ से गिरफ्तार किया था. एफआईआर में नामजद तीसरा आरोपी यजदान बिल्डर का मालिक फहद यजदान अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है. उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के राजकीय मैदान में किसानों का आंदोलन, राकेश टिकैत की बड़ी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP का अब्दुल नहीं झुकेगा', ओवैसी के बयान पर कांग्रेस बोली, 'भारत में मुसलमान...'
'UP का अब्दुल नहीं झुकेगा', ओवैसी के बयान पर क्या बोली कांग्रेस-सपा?
PM मोदी-CM योगी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, 'कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'
PM मोदी-CM योगी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, 'कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'
महोबाः ARTO कार्यालय में अधिकारियों से अभद्रता, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
महोबाः ARTO कार्यालय में अधिकारियों से अभद्रता, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget